देहरादून, 29 दिसम्बर : उत्तरांचल प्रेस क्लब के चुनाव में जितेंद्र अंथवाल अध्यक्ष व ओपी बेंजवाल महामंत्री चुने गए। उत्तरांचल प्रेस क्लब कार्यकारिणी के चुनाव चुनाव अधिकारी शूरवीर सिंह भण्डारी, सहायक चुनाव अधिकारी राजू पुशोला व लक्ष्मी विष्ट की देखरेख में सपन्न हुए। चुनाव प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक हुआ अपराह्न 3 बजे से मतगणना आरंभ हुई। चुनाव संपन्न होने के उपरांत चुनाव अधिकारी शूरवीर सिंह भण्डारी ने कार्यकारिणी 2022 के आठ पदाधिकारियों व सदस्य कार्यकारिणी के नौ पदों के निर्वाचित सदस्यों व दो पदेन सदस्य मनोनीत की घोषणा की।
इस अवसर पर शूरवीर सिंह भण्डारी ने बताया कि अध्यक्ष पद पर जितेन्द्र अंथवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मनमोहन शर्मा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर गीता मिश्रा, महामंत्री पद पर ओ पी बेंजवाल में 124 मत, संयुक्त मंत्री पद पर दिनेश चन्द्र कुकरेती, संयुक्त मंत्री (महिला आरक्षित) पद पर नलिनी गोसाई, कोषाध्यक्ष पद पर नवीन कुमार ने 163 व सम्प्रेक्षक पद पर विनोद कुमार पोखरियाल 149 मत प्राप्त कर निर्वाचित हुए।

इसी तरह सदस्य कार्यकारिणी ने नौ पदों पर ठाकुर नेगी 176 मत प्रवीन बहुगुणा 165 मत, महेश कुमार पाण्डेय 156 मत, योगेश सेमवाल 139 मत, राजकिशोर तिवारी 140 मत, राजेश बड़थ्वाल 184 मत, राम अनुज 147 मत, सुरेन्द्र सिंह डसीला 129 मत व सोबन सिंह गुसाई 163 मत प्राप्त कर निर्वाचित हुए। इसके साथ ही पदेन सदस्य निवर्तमान अध्यक्ष प्रदीप गुलेरिया निवर्तमान महामंत्री गिरिधर शर्मा को मनोनीत घोषित किया।

इसके अलावा चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों में महामंत्री पद के प्रत्याशी अजय राणा ने 116 मत. कोषाध्यक्ष पर पवन नेगी ने 77 मत व सम्प्रेक्षक पर श्रीनिवास पंत ने 85 मत प्राप्त किए। इसी तरह सदस्य कार्यकारिणी पर अमित ठाकुर ने 112 मत, दया शंकर पाण्डेय ने 128 मत, मोहम्मद असद खान ने 74 मत प्राप्त किए। श्री भण्डारी ने बताया कि कुल मत 264 थे इसमें से 241 सदस्यों ने मत का प्रयोग किया। 1 मत निरस्त किया गया। चुनाव अधिकारी व सहायक चुनाव अधिकारियों ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों व सदस्यों को शुभकामनाएं दी। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद सदस्यों ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों व सदस्य कार्यकारिणी की फूल मालाओं से लादकर स्वागत किया और साथ ही जश्न मनाकर खुशी का इजहार किया।