Skip to content
  • Sun. Mar 8th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने शुरू की पंचायत तथा विधानसभा -27 तैयारी

Byjansamvad bureau

Jun 9, 2025 #राजनीति

देहरादून, 9 जून : उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की देहरादून में संपन्न बैठक में प्रदेश में शासन – प्रशासन के संरक्षण में हो रहे संस्थागत भ्रष्टाचार, बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता जताते हुए धामी सरकार को हर मोर्चे पर असफल बताया।
उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है।भाजपा के शीर्ष नेता ही अपनी सरकार पर सवाल उठा रहे हैं कि उत्तराखंड में अवैध खनन प्रशासन के संरक्षण पर चल रहा है।
चार धाम यात्रा एवं पर्यटन सीजन होने के कारण बड़ी संख्या में लोग उत्तराखंड आ रहे हैं लेकिन सरकार द्वारा पुख्ता तैयारी न होने के कारण श्रद्धालु एवं पर्यटक दोनों परेशान हैं। घंटों जाम लगने के कारण आम जनता हलकान हैं। मुख्यमंत्री धामी उनकी सरकार अपने गाल बजा कर खुद ही आत्मविभौर है। बैठक में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के कारण लोगों को प्राइवेट हॉस्पिटल में जाने को, वहां लूटने को मजबूर होना पड़ रहा है।

बैठक में पार्टी ने संगठन को मजबूत बनाने ,पंचायत तथा विधानसभा चुनाव की तैयारी व भागीदारी को लेकर चर्चा हुई। बैठक में प्रधान महासचिव प्रभात ध्यानी, महासचिव नरेश नौडियाल, योगराज त्यागी, सी.पी. शर्मा, ज्ञानवीर त्यागी, राजकुमार त्यागी, जे.सी.ममगई आदि थे।

Post navigation

लोक साहित्य को डिजिटल स्वरूप में किया जाएगा संरक्षितः धामी
एक वर्ष से न्याय को भटक रही थी दुखयारी सीमा, जन दर्शन डीएम के समक्ष आया था प्रकरण

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

Mar 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

Mar 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

Mar 2, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

March 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

“सीएससी ग्रामीण ई-स्टोर”- एक नई पहल

February 27, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home