देहरादून, 19 मार्च : उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के आह्वान पर देहरादून में कांग्रेस प्रदेश महामंत्री व गढ़वाल मंडल नगर निकाय चुनाव प्रभारी विरेंद्र पोखरियाल के नेतृत्व में कैंट विधानसभा क्षेत्र में हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा निकाली गई। यह पदयात्रा बिंदाल पुल से शुरू होकर गोविंदगढ़, कांवली रोड, गांधीग्राम, कल्याण आश्रम, सत्तोवाली घाटी से होते हुए साधुराम इंटर कॉलेज जीएमएस रोड पर संपन्न हुई। इस यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व काबीना मंत्री हीरा सिंह बिष्ट समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस जन भी शामिल हुए। रैली का समापन जीएमएस रोड स्थित साधु राम इंटर कॉलेज के मैदान में पर हुआ जिसके बाद वहाँ जनसभा भी आयोजित की गई।

जनसभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन महारा ने सीधे तौर पर धामी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आज मोदी सरकार प्रदेश के युवाओं से छल कर रही है। भाजपा के करीबी लोग बेरोजगारों की नोकरियों में डाका डालाते हुए पेपर लीक का धंधा चला रहे हैं। विरोध करने पर बेरोज़गार युवाओं को पुलिस से पिटवा कर मुकदमें दर्ज करवाये जा रहें हैं।अंकिता हत्याकांड जैसे जघन्य मामलों में भी इन्हीं के पदधिकारियों के नाम जगजाहिर हो चुके हैं। किसी वीआईपी नेता को अनैतिक सेवा देने से मना करने के चलते हुई इस हत्या में दिल्ली से लेकर देहरादून तक के सभी नेता सुन्न हैं।

प्रदेश आंदोलनकारी व बेरोजगार युवा इन दोनों मामलों की सरकार से लगातार सीबीआई की जाँच की मांग को लेकर सड़कों पर हैं मगर वहां भी मित्र पुलिस खड़ी कर दी गई है। कर्मचारी पुरानी पेंशन स्कीम को लेकर आंदोलनरत हैं मगर उनकी भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि जिन भी प्रदेशों में यह डबल इंजन लगा है वहां की जनता को दोनों इंजनों का खर्चा उठाना पढ़ रहा है । नोटबंदी, अग्निवीर योजना को लेकर भी मोदी सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि अब अच्छे दिन नहीं आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी मुद्दों पर बहस करना चाहती है मगर केंद्र से लेकर राज्यों तक की भाजपा सरकारें अपने एजेंडें के तहत हिंदू- मुस्लिम को बांटने का काम कर रही है। जहाँ आज की भाजपा देश में धर्म-जाति की निम्न स्तरीय राजनीति कर रही है वही राहुल गांधी ने देश को एक सूत्र में पिरोने के लिए 4000 किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा करते हुए एकता का संदेश दिया है। उसी संदेश को आगे बढ़ाते हुए कांग्रेस देश के सभी राज्यों में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का आयोजित कर रही है।

दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आवास पर पुलिस के पहुंचने की प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कड़ी निंदा करते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस द्वारा नोटिस और जवाब तलब किया जाना यह दर्शाता है कि मोदी सरकार अपने मित्र अडानी को बचाने के लिए किसी भी हद तक जाकर संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर सकती है। इसकी हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। यह लोकतंत्र में जनता की आवाज को दबाने का कुत्सित प्रयास है। देश का एक एक कांग्रेस कार्यकर्ता अपने नेता राहुल गांधी के साथ मजबूती से खड़ा है। हम मोदी सरकार के इस प्रकार के दुष्कृत का माकूल जवाब देने के लिए हर स्तर पर सक्षम हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि आगे नगर निगम के चुनाव होने हैं, ऐसे में अब जनता की जिम्मेदारी बनती है कि वो कांग्रेस के पक्ष में जमकर मतदान करे। इस दौरान कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल और हीरा सिंह बिष्ट ने कांग्रेस को मजबूत करने की बात कही।

पदयात्रा संयोजक विरेंद्र पोखरियाल ने कहा कि नगर निकाय चुनाव प्रभारी होने के नाते वह सभी वरिष्ठजनों से उम्मीद करते हैं कि वह भी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा का आयोजन कर आगामी नगर चुनाव से पहले भाजपा के इस विघटनकारी व तानाशाही रवैये को जनता के सामने लाये। जिससे आम आदमी को इनके द्वारा परदे के पीछे चल रहे खेल का पता चल सके। पोखरियाल ने कहा कि आज कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने को लिए सभी को सामूहिक जिम्मेदारी लेनी पड़ेगी। जिसके बाद कांग्रेस पूरी ताकत के साथ नगर निगम का चुनाव लड़ेगी और जीतेगी ।

पदयात्रा में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी, पूर्व अघ्यक्ष लालचंद शर्मा,सेवादल की अध्यक्ष हेमा पुरोहित, प्रदेश महामंत्री मानवेंद्र सिंह, पिया थापा, जिलाध्यक्ष परवादून लक्ष्मी अग्रवाल, पार्षद कोमल वोहरा, पार्षद संगीता गुप्ता, नेता प्रतिपक्ष डॉ विजेंद्र पाल सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, विक्रांत राठी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, मुकेश चौहान, पूर्व डिप्टी मेयर अजीत रावत, महिपाल शाह, अजय सूद , मदन लाल, संजय थापा,अर्जुन सोनकर, दीप बोहरा, अरुण बलोनी, प्रवीण नौटियाल, महेंद्र सिंह नेगी गुरुजी, लक्की राणा, नितिन रावत, आशीष देसाई, कैलाश वाल्मीकि,पार्षद उर्मिला थापा, अनिल क्षेत्री, पूर्व विधायक पृथ्वीपाल सिंह चौहान, पूर्व राज्यमंत्री अशोक वर्मा, सुरेंद्र अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली , हेमा पुरोहित, सोनिया आनंद, जगदीश धीमान, चरणजीत कौशल, अमृता कौशल, रिपू दमन सिंह, राजकुमार जयसवाल, ओमप्रकाश सती बब्बन, राजेश पुंडीर, चन्दन सिंह नेगी, विपुल नौटियाल, मोहन रावत, बंटू, रितेश क्षेत्री, पियुष जोशी,रोबिन त्यागी, मोहित मेहता, सिद्धार्थ पोखरियाल, आयुष सेमवाल, सचिन त्रिवेदी आदि मौजूद रहे। कार्यकम का संचालन कुलदीप जखमोला द्वारा किया गया।

RahulGandhi HarishRawat KaranMahara GaneshGodiyal HiraSinghBisht VirenderPokhriyal MukeshChauhan JaswinderSinghGogi LalchandSharma, HemaPurohit, ManvendraSingh, PiyaThapa, LaxmiAgarwal, KomalVohra, SangeetaGupta Dr.VijendraPalSingh, PramodGupta, VikrantRathi DiwanSinghBisht AjitRawat, MahipalShah AjaySood, MadanLal ArjunSonkar DeepBohra ambujsharna haath se haath jodo