Skip to content
  • Sun. Mar 8th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

नदी में गिरा अनियंत्रित ट्रक, एक की मौत, दो घायल

Byjansamvad bureau

May 24, 2024 #हादसा

रुद्रप्रयाग, 24 मई: केदारनाथ हाईवे पर देर रात तिलवाड़ा में लाटा बाबा गेस्ट हाउस के समीप एक ट्रक अनियंत्रित होकर मंदाकनी नदी में गिर गया। जिससे उस ट्रक में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी। जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। घायलों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार बीती देर रात एसडीआरएफ को एक सूचना मिली थी कि केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लाटा बाबा गेस्ट हाउस तिलवाड़ा के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर नदी में गिर गया है। सूचना मिलते ही अगस्त्यमुनि से एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। टीम ने घटनास्थल पहंुचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। जहां टीम रस्सियों की सहायता से करीब 100 मीटर गहरी खाई में उतरकर वाहन तक पहुंची। मौके पर एक शख्स मृत अवस्था में मिला। जिसके बाद शव को कड़ी मशक्कत कर मुख्य मार्ग तक लाया, फिर जिला पुलिस के सुपुर्द किया। एसडीआरएफ के पहुंचने से पहले ही घायल विशाल पुत्र गगन (उम्र 18 वर्ष) निवासी पीपलकोटी और सुरेंद्र पुत्र प्रेम सिंह (उम्र 21 वर्ष) निवासी नारायणबगड़ चमोली को स्थानीय पुलिस और लोग निकाल कर अस्पताल भिजवा चुके थे। जबकि सूरज ट्रक में ही फंसा था। जिस वजह से उसकी जान चली गई।

Post navigation

09 लाख 67 हजार 302 श्रद्धालु कर चुके चारधाम के दर्शनआयुक्त गढ़वाल ने की प्रेस ब्रीफिंग
भालू की दुर्लभ पित्त के साथ दो वन्य जीव तस्कर गिरफ्तार

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

Mar 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

Mar 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

Mar 2, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

March 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

“सीएससी ग्रामीण ई-स्टोर”- एक नई पहल

February 27, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home