Skip to content
  • Sun. Mar 8th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

अनियंत्रित कार सड़क के नीचे खड्ड में पलटी,तीन गंभीर

Byjansamvad bureau

Apr 29, 2025 #सड़क हादसा

हरादून 29 अप्रैल: पछवादून में कालसी बैराटखाई मोटर मार्ग पर मंगलवार को एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खड्ड में पलट गए। इस हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए। जिनका अस्पताल में उपचार जारी है।
जानकारी के मुताबिक, घटना मंगलवार सुबह पंजाब नंबर की कार कालसी बैराटखाई मोटर मार्ग पर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खड्ड में जा गिरी। कार में चालक समेत 3 लोग सवार थे। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को कार से निकालने का प्रयास किया। साथ ही कालसी थाना पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर एसडीआरएफ और कालसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक कार से चालक और एक व्यक्ति को लोगों द्वारा सकुशल बाहर निकाल लिया गया। जबकि कार में महिला फंसी हुई थी. जिसके पैरों में गंभीर चोटें आई थी। पुलिस और एसडीआरएफ ने कड़ी मशक्कत से दुर्घटनाग्रस्त कार से महिला को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया।
एसडीआरएफ टीम के अपर उपनिरीक्षक सुरेश सिंह ने बताया कि कालसी बैराटखाई मोटर मार्ग पर कार के ब्रेक फेल होने के कारण हादसा हुआ। कार सवार पंजाब और दिल्ली के रहने वाले हैं जो चकराता घूमने आए थे। चकराता से वापसी में उनकी कार हादसे का शिकार हुई। महिला को गंभीर चोटें आई हैं। जबकि चालक और दूसरे व्यक्ति को हल्की चोटें आई हैं। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कालसी थाने के एसआई नीरज कठैत ने बताया कि घायलों को विकासनगर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान 40 वर्षीय सुरेंद्र सिंह पुत्र मंदिर सिंह थाना साराड पंजाब, 53 वर्षीय अनिता अग्रवाल पत्नी विजय अग्रवाल और 55 वर्षीय विजय अग्रवाल पुत्र महेंद्र कुमार अग्रवाल, शक्ति नगर, दिल्ली के रूप में हुई है।

Post navigation

महिला ने लगाया अपने पति और ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप
गर्मियां आते ही बिजली की आंख मिचोली शुरू

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

Mar 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

Mar 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

Mar 2, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

March 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

“सीएससी ग्रामीण ई-स्टोर”- एक नई पहल

February 27, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home