यूकेडी के पूर्व पुरोधा डाॅं शक्तिशैल कपरवाण के बारे में जानने के लिए यहाँ क्लिक करें
कुम्भ घोटाला, जल विद्युत परियोजनाओं में अपने चहेतों की फर्जी कंपनी तैयार करना जैसे घोटाले किस के समय हुआ। अंतरिम सरकार में वित्त मंत्री रहते उत्तराखंड राज्य की शुरुआत से हुए घोटाले किसने किये। निशंक पहले इनका जबाब दें। जिस भाजपा की बात को लेकर निशंक बोल रहे हैं वही भाजपा राज्य पुनर्गठन विधेयक में 26 संसोधन से उत्तराखंड को गिरवी कर चुके हैं। मुजफ्फरनगर काण्ड के असली दोषी अनंत कुमार और बुआ सिंह को प्रमोशन देकर उत्तराखंडियों को अपमानित करने का कार्य भी किया। खुद निशंक जो आज अपनी जमीन तलाश रहे हैं मगर नजर नहीं रही है। इस बौखलाहट में उक्रांद को ऐसा कहना उनकी कायरता को दिखाता है।

