टिहरी, टिहरी जिले में एक वाहन अनियंत्रित होकर नदी में गिर गया, इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक जिले के बिजपुर पनियाला मोटर मार्ग पर पुल के समीप एक डंपर शुक्रवार तड़के जलकुर नदी में गिर गया। जिसमें सवार दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचीं। शवों को नदी से निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान चलाया। बताया जा रहा है कि डंपर में दोनों सवार प्रतापनगर पट्टी उपली रमोली के कंडियालगांव निवासी हैं। मृतकों के नाम चालक जयराज सिंह पुत्र कुंवर सिंह (28 वर्ष) और संतोष सिंह पुत्र विजेंद्र सिंह (35 वर्ष) दोनों निवासी कंडियाल गांव बताए जा रहे हैं।