Skip to content
  • Thu. Sep 17th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

ऊर्जा निगम के संविदा कर्मचारियों का दो दिवसीय आंदोलन

Byjansamvad bureau

Sep 30, 2024 #आंदोलन

देहरादून 30 सितम्बर: उत्तराखंड में ऊर्जा निगमों के लिए मौजूदा दो दिन बेहद मुश्किल भरे रहेंगे। विद्युत संविदा कर्मचारियों ने राज्य भर में दो दिनों तक आंदोलन पर रहने का ऐलान किया है। इस दौरान विद्युत संविदा एकता मंच के बैनर तले सोमवार को सैकड़ों कर्मचारियों ने देहरादून में प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगों को दोहराया। कर्मचारी लंबे समय से नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं।
उत्तराखंड में ऊर्जा निगमों के संविदा कर्मचारियों ने सोमवार 30 सितंबर से देहरादून में दो दिवसीय आंदोलन शुरू कर दिया है। इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी पुरानी मांगों को दोहराते हुए प्रबंधन के सामने नियमितीकरण के साथ ही समान काम के बदले समान वेतन और महंगाई भत्ते की मांग रखी है। कर्मचारियों की सीधे तौर पर मांग है कि निगमों में काम कर रहे कर्मचारियों को नियमित किया जाए। साथ ही जो लोग इसके दायरे में नहीं आ रहे हैं, उन्हें समान काम के बदले समान वेतन दिया जाए. इस दौरान कर्मचारियों ने महंगाई भत्ते को भी देने की मांग की है।
प्रदेश में विद्युत संविदा कर्मचारियों का आंदोलन होने के चलते आंशिक रूप से निगमों का काम भी बाधित रहेगा। हालांकि, कर्मचरियों की मानें तो वो अभी किसी भी तरह से काम को बाधित नहीं करना चाहते। लेकिन भविष्य में यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं होता है, तो वह हड़ताल करने को मजबूर होंगे।

Post navigation

यमुनोत्री में चलाया वृहद स्वछता अभियान
फर्जी सिम कार्ड उपलब्ध कराने वाला शातिर गिरफ्तार

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

Sep 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

सरकारी भूमि से तत्काल हटाएं अतिक्रमण, पॉलीगॉन मैपिंग न करने वाले 12 विभागों को डीएम का नोटिस

Sep 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

Sep 15, 2026 rawat sanjay

You missed

उत्तराखंड

जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

September 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

सरकारी भूमि से तत्काल हटाएं अतिक्रमण, पॉलीगॉन मैपिंग न करने वाले 12 विभागों को डीएम का नोटिस

September 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम

September 15, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन का अभियान जारी

September 13, 2026 rawat sanjay

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home