Skip to content
  • Thu. Oct 22nd, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

सत्तर लाख की डकैती प्रकरण में दो गिरफ्तार

Byjansamvad bureau

April 4, 2025 #चोर

4 अप्रैल 2025, उधमसिंहनगर, सस्ता सोना देने के नाम पर 70 लाख की डकैती की घटना को अंजाम देने वाले दो शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से 26 लाख रूपये की नगदी बरामद की गयी है। हालांकि मामले में मुख्य किरदार एक महिला सहित अन्य आरोपी फरार है जिनकी तलाश जारी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने बताया कि बीती 29 मार्च को मोहित चौबे पुत्र पूरन चन्द्र चोबे निवासी ग्राम जग्गी बंगर थाना लालकुआ जिला नैनीताल ने कोतवाली सितारगंज में तहरीर देकर बताया गया था कि किरन कौर उर्फ बबली नाम की महिला मेरे संपर्क में लगभग 3 माह से आई और उसने मुझे कहा कि हमें सोना मिला है आप खरीद लो और मैं तीन माह से उक्त महिला को टालता रहा किन्तु उसने मेरा ब्रेनवाश कर दिया जिससे मैं उसके झाँसे में फस गया और 26 मार्च को अपने साथी संदीप शर्मा के साथ किरन कौर उर्फ बबली के बताये घर ग्राम रसोइयापुर पहुंच गया। वहंा पर किरन कौर उर्फ बबली निवासी सैदौरा, लखविन्दर उर्फ लक्खा निवासी ग्राम रसोईयापुर, सतनाम उर्फ पप्पू निवासी रसोईयापुर, महेन्द्र उर्फ धमेन्द्र निवासी सलमता नानकमत्ता, गुरमेल सिंह निवासी कैथुलिया नानकमत्ता, बलवीर सिंह उर्फ वीरू निवासी कैधुलिया नानकमत्ता, सुखविन्दर कौर निवासी कैधुलिया नानकमत्ता राजू रस्तोगी उर्फ कृष्णा सुनार नानकमत्ता, देबू निवासी बनगांव खटीमा आदि मिले। जिन्होने मुझे सोने का सैंपल दिया। जिसकी जांच कराई तो वह 24 कैरेट का निकला। अगले दिन 27 मार्च को मैं अपने साथी संदीप शर्मा के साथ सोने का सौदा करने के लिए सितारगंज पहुंचा। बताया कि उनके पास एक नीले रंगा बैग था जिसमे 70 लाख रूपये रखे हुए थे। मेरे द्वारा जब सोना मांगा गया तो किरन कौर ने कहा कि सोेना आ रहा है लगभग 10 से 15 मिनट के बाद एक बिना नम्बर की सफेद स्विफ्ट डिजायर कार आई जिस में महेन्द्र उर्फ धमेन्द्र, बलवीर सिंह, गुरमेल सिंह तथा देवराज लाठी डण्डे लेकर घर में घुसे तथा मुझे धमकाने लगे उसके व उसके साथी के साथ लाठी डण्डो से मारपीट शुरू कर दी जिसे वह एवं उसका साथी घायल हो गये। जिसके बाद सभी आरोपी वहंा से फरार हो गये। तहरीर के अधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गयी। सभी आरोपी फरार थे जिनमें से एक सूचना के बाद नामजद बलबीर सिंह पुत्र मेहर सिंह निवासी देशी भुड़िया कोतवाली खटीमा उधमसिंह नगर व लखविन्दर उर्फ लक्खा पुत्र सतनाम उर्फ पप्पू निवासी ग्राम रसोईयापुर थाना कोतवाली सितारगंज उधमसिंह नगर को धानचौडा से आगे बिलहैरा पुलिया के पास सरकडा सितारगंज से गिरफ्तार कर लिया गया। जिनके पास से लूटे गये 26 लाख रूपये बरामद किये गये है।

Post navigation

सीएम धामी ने किया जागेश्वर प्रसादम का शुभारंभ
ईद के दिन फिलिस्तीन का झंडा फहराने के तीन आरोपी गिरफ्तार

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

एडीएम के.के. मिश्रा ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दिए परीक्षा की शुचिता

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

विशेष शिविर लगाकर बनाए जाएंगे आय-जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड

October 16, 2026 rawat sanjay

You missed

उत्तराखंड

सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

एडीएम के.के. मिश्रा ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दिए परीक्षा की शुचिता

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

विशेष शिविर लगाकर बनाए जाएंगे आय-जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

21 से 26 अक्टूबर तक विभिन्न विकासखंडों में होंगे शिविर

October 15, 2026 rawat sanjay

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home