Skip to content
  • Tue. Mar 10th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

जेवरात चमकाने के नाम पर जेवरात चोरी करने वाले दो गिरफ्तार

Byjansamvad bureau

Jun 4, 2024 #धोखाधड़ी

टिहरी, 4 मई: जेवरात चमकाने के नाम पर जेवरात चोरी करने वाले दो शातिरों को पुलिस ने घटना के दो घंटे बाद ही गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से चुराये गये जेवरात व घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की गयी है।
जानकारी के अनुसार बीते रोज सरोजनी देवी निवासी ग्राम धर्मपुर द्वारा थाना देवप्रयाग में तहरीर देकर बताया गया कि दो अनजान व्यक्तियों द्वारा उनके घर में आकर सोना चांदी के जेवरों को पाउडर से चमकने की बात कहकर छल से जेवरों को चमकाने के नाम पर धोखाधड़ी से जेवर चोरी कर लिये गये है। मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गयी। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस टीम द्वारा सीसी टीवी कैमरे खंगाले गये तो उसमें घटना के समय दो पुरुष जो पीड़िता के घर के पास सीसीटीवी में दिखाई दिये, जिसकी पीड़िता द्वारा पहचान कर ली गयी। जिन्हे पुलिस टीम के अथक प्रयास से मात्र 2 घंटे के अंदर ही घटना में प्रयुक्त बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। जिन्होने पूछताछ में अपना नाम चंदन शाह पुत्र स्व. सरगुज शाह व सुशील शाह पुत्र महादेव शाह निवासी ग्राम चकला मौला नगर चमेली थाना फलका पोस्ट मौला नगर जिला कटिहार बिहार बताया। बताया कि हम लोग पहाड़ क्षेत्रों मे घूमकृघूम कर जेवरों को सफाई के नाम पर हेर फेर कर जेवरातों को ले लेते है। हम ज्यादा तर उन घरों में जाते हैं जहां महिला अकेले होती हैं। आरोपियों के कब्जे से चुराये गये जेवरात भी बरामद किये गये है। बहरहाल पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Post navigation

नैनीताल सीट पर भाजपा ने बंपर जीत हासिल की
गहरी खाई में गिरी बाइक, दो की मौत

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

Mar 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

Mar 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

Mar 2, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

March 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

“सीएससी ग्रामीण ई-स्टोर”- एक नई पहल

February 27, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home