Skip to content
  • Sun. Mar 8th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
प्रसंग में

टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस को भारत एनसीएपी के तहत 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग मिली

Byjansamvad bureau

Jul 8, 2025 #टोयोटा इनोवा

देहरादून। सुरक्षा के प्रति टोयोटा किर्लाेस्कर मोटर की अडिग प्रतिबद्धता के एक महत्वपूर्ण प्रमाण के रूप में, बहुप्रशंसित इनोवा हाईक्रॉस को भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (भारत एनसीएपी) के तहत 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग दी गई है। यह भारत की सबसे व्यापक वाहन सुरक्षा मूल्यांकन संरचना है। इस उपलब्धि से अपने मूल्यवान ग्राहकों को हमेशा सुरक्षित मोबिलिटी समाधान प्रदान करने की कंपनी की अटूट और अंतर्निहित चाहत का पता चलता है। वयस्क और बच्चे – दोनों तरह के सवारों की सुरक्षा के लिए 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग प्राप्त हुई है। इससे पहले आज नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कॉरपोरेट मामले एवं गवर्नेंस के कंट्री हेड एवं ईवीपी विक्रम गुलाटी और सीसीओ, एसवीपी एवं राज्य मामलों के प्रमुख सुदीप दलवी को प्रमाण पत्र सौंपा।


इस उपलब्धि पर बोलते हुए, बिक्री-सेवा-प्रयुक्त कार व्यवसाय के उपाध्यक्ष, वरिंदर वाधवा ने कहा, टोयोटा किर्लाेस्कर मोटर में, सुरक्षा हमारे उत्पाद विकास, विनिर्माण प्रक्रिया और साथ ही हमारे ग्राहक-प्रथम दृष्टिकोण का मूलभूत स्तंभ है। इनोवा हाईक्रॉस इस प्रतिबद्धता का प्रतीक है, जो एक ऐसा मोबिलिटी अनुभव प्रदान करता है जहाँ स्वामित्व का अनुभव प्रदर्शन और आराम जितना ही महत्वपूर्ण है। इनोवा हाईक्रॉस के लिए 5-स्टार भारत एनसीएपी रेटिंग इस दर्शन की मान्यता है क्योंकि यह हमारे ग्राहकों को आश्वस्त करती है कि वे न केवल उन्नत और टिकाऊ मोबिलिटी में निवेश कर रहे हैं बल्कि सबसे सुरक्षित वाहनों में से एक में भी निवेश कर रहे हैं। सुरक्षा की मानसिकता के साथ, हम उन्नत सुरक्षा को सुलभ बनाने के लिए मानक को बढ़ाना जारी रखेंगे, जिससे सुरक्षित और विश्वसनीय गतिशीलता में अग्रणी के रूप में टोयोटा ब्रांड में विश्वास मजबूत होगा।

Post navigation

जनगणना 2027 और आदिवासी पहचान का सवाल
金の鳥

By jansamvad bureau

Related Post

प्रसंग में

मुस्कुरा रही है स्टैच्यू ऑफ़ लिबर्टी

Nov 10, 2025 Jan Samvad Desk
प्रसंग में

थेथरई (निर्लज्जता) अनलिमिटेड

Aug 19, 2025 jansamvad bureau
प्रसंग में

लोक सेवकों का तबादला :एक सामाजिक-सांस्कृतिक विश्लेषण

Aug 7, 2025 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

March 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

“सीएससी ग्रामीण ई-स्टोर”- एक नई पहल

February 27, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home