Skip to content
  • Sun. Sep 6th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

सेल्फी लेने के चक्कर में अनियंत्रित होकर खाई में पर्यटकों की कार

Byjansamvad bureau

Jun 15, 2025 #हादसा

 देहरादून, 15 जून: मसूरी में राजपुर ट्रेक रूट पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार 6 पर्यटक बाल-बाल बच गए। घटना का कारण सेल्फी लेने के दौरान की गई लापरवाही बताया जा रहा है। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई, लेकिन समय रहते हुए रेस्क्यू टीमों ने स्थिति को संभाल लिया।
कार हादसे की सूचना पर राजपुर पुलिस, फायर सर्विस और एसडीआएफ की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया। जिसके तहत खाई में गिरे 6 लोगों को सकुशल निकाला गया। जिन्हें 108 एंबुलेंस के जरिए पास के अस्पताल में भेजा गया। जहां पर सभी का उपचार किया गया। जानकारी के मुताबिक, रविवार  को दोपहर के समय रुड़की से आए 6 पर्यटक राजपुर-झड़ीपानी ट्रेक रूट की ओर बढ़ रहे थे। रास्ते में एक खूबसूरत घाटी वाला स्थान देख सभी लोग रुक गए। उन्होंने अपनी कार सड़क किनारे खड़ी कर दी और सेल्फी व फोटो लेने लगे। चश्मदीदों के अनुसार, इस दौरान कार का चालक भी बाहर आ गया। बताया जा रहा वाहन का हैंडब्रेक ठीक से नहीं लगाया गया था। सेल्फी लेने के बाद जैसे ही सभी 6 लोग कार में बैठे, वैसे ही कार धीरे-धीरे सरकने लगी। देखते ही देखते खाई की ओर बढ़ गई। इससे पहले कि वो कुछ समझ पाते, तब तक कार करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। गनीमत रही कि कार झाड़ियों में फंस गई। जिससे कार में बैठे सभी लोगों की जान बाल-बाल बच गई। जिन्हें अब रेस्क्यू कर लिया गया है। कार में बैठे सभी 6 लोग सुरक्षित हैं। किसी को गंभीर चोट नहीं लगी है। सभी को प्राथमिक उपचार के लिए राजपुर स्थित स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।

Post navigation

मुख्यमंत्री धामी ने रन फॉर योग कार्यक्रम में शिरकत की
केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री से मिले सीएम धामी, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

धरने के 80वें दिन समर्थन में बैठे कांग्रेस के पूर्व विधायक व कई वरिष्ठ नेता

Sep 3, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

धरना दे रहे राज्य आंदोलनकारीयों से मिलने पहुंचे तीरथ सिंह रावत

Aug 21, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

Jul 19, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

धरने के 80वें दिन समर्थन में बैठे कांग्रेस के पूर्व विधायक व कई वरिष्ठ नेता

September 3, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

धरना दे रहे राज्य आंदोलनकारीयों से मिलने पहुंचे तीरथ सिंह रावत

August 21, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

July 19, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

राज्यान्दोलनकारी नवनीत गुसाईं की मृत्यु के बाद जागी सरकार

July 14, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home