टाइम्स नाउ समाचार चैनल अब हिंदी में भी धमाका करने के लिए तैयार,नवभारत के साथ एचडी में अपने प्रवेश की घोषणा की।


देहरादून। भारत के प्रमुख प्रसारण नेटवर्क, टाइम्स नेटवर्क ने आज अपने हिंदी समाचार चैनल, टाइम्स नाउ नवभारत के लॉन्च के साथ भारतीय भाषा में अपने प्रवेश की घोषणा की। यह चैनल 01 अगस्त, 2021 को एचडी में लाइव होगा। टाइम्स नाउ नवभारत का उद्भव भारत के सबसे प्रभावशाली न्यूज नेटवर्क की विरासत से हुआ है जिसने देशभर में समाचार प्रसारण के प्रतिमान को नए अंदाज में पेश किया है। टाइम्स नाउ नवभारत अपनी ‘अब बदलेगा भारत, बनेगा नवभारत’ की पोजीशनिंग के साथ एक नई और स्पष्ट आवाज बनेगा जो नए भारत के लिए समावेशी आन्दोलन के माध्यम से बदलाव को बल प्रदान करेगा।
हिंदी समाचार के जोनर में धमाका करने का वादा करते हुए, टाइम्स नाउ नवभारत अपनी बेहतरीन विजुअल एवं साउंड क्वोलिटी के दम पर समाचार देखने का बेहतर अनुभव लेकर आ रहा है। यह अपने पैने, उज्जवल और बेबाक अवतार के साथ ताजगी का समावेश कर रहा है। यह सब चैनल के वाइब्रैंट लोगो और विशिष्ट दृश्यात्मक पहचान में प्रतिबिम्बित होता है। महज सुर्खियाँ बनाने के लिए समाचार देने के बदले दर्शकों को अंतर्दृष्टि के साथ आलोकिंत करने के अटल संकल्प के साथ, टाइम्स नाउ नवभारत विश्वसनीय और निर्णायक कंटेंट द्वारा प्रेरित कारवाई-अभिमुख पत्रकारिता के अद्वितीय ब्रांड को आगे बढ़ा रहा है। समाचारों के वास्तविक तत्व पर केन्द्रित, यह चैनल शोर को पैनी पत्रकारिता, धारदार और संतुलित विश्लेषण, उत्तेकजनात्मवक प्रवृत्ति के साथ सत्य-आधारित रिपोर्ट की अपनी लगातार खोज में बदलता है, जो प्रभाव तथा संकल्प को प्रेरित करेंगे।
टाइम्स नाउ नवभारत पथ-प्रदर्शक एंकर्स और प्रसिद्ध पत्रकारों के साथ हिंदी समाचार में पदार्पण कर रहा है।

एडिटर-इन-चीफ के तौर पर तेज-तर्रार एंकर नविका कुमार इस चैनल का नेतृत्व  करेंगी। टाइम्स  नाउ नवभारत ने 7 प्राइम-टाइम शोज लॉन्च किए हैं जिन्हें सुशांत सिन्हा, पद्मजा जोशी, अंकित त्यागी और मीनाक्षी कंडवाल सहित दमदार एंकर्स द्वारा होस्टि किया जाएगा। घिसे-पिटे समाचार फॉर्मेट से बिल्कुल अलग यह चैनल समाचार प्रदान करने की संवादात्मक और अभिनव शैली पेश करता है। इसमें ऐसे मुद्दों पर फोकस किया जाता है जो सीधे लोगों को प्रभावित करता है। इसमें समाधान-अभिमुख चर्चाओं के माध्यम से समाचारों का गहन एवं निर्णायक विश्लेेषण होता है। प्राइम टाइम शोज में शाम 5 बजे राष्ट्रवाद, शाम 6 बजे लोग तंत्र, शाम 7 बजे धाकड़ एक्सक्लूसिव, रात 8 बजे सवाल पब्लिक का, रात 9 बजे न्यूज की पाठशाला, और रात 10 बजे ओपिनियन इंडिया सम्मिलित हैं।


इस लॉन्च के बारे में एमके आनंद, एमडी और सीईओ, टाइम्स नेटवर्क ने कहा कि, “हम इस क्षेत्र में आने के समय ही से अपने फ्लैगशिप ब्रांड, टाइम्स नाउ के साथ इंग्लिश न्यूज कैटगरी पर हावी रहे हैं। अब हम अपने पहले हिंदी न्यूज चैनल के साथ भारतीय भाषा के समाचार में पदार्पण करके बेहद उत्साहित हैं। हमारा मानना है कि समाचार में एक बेहतर समाज के लिए रूपांतरण और प्रभाव पैदा करने की ताकत होती है। टाइम्स नाउ नवभारत के साथ हम बदलाव प्रेरित करने वाले समाचार पेश करने के मुख्य वादे पर केन्द्रित शक्तिशाली प्रस्ताव के साथ प्रवर्तनकारी धमाका करने जा रहे हैं। इसमें हम उस कंटेंट सिद्धांत का अनुसरण करते हैं जो सामाजिक प्रभाव पर जोर देते हैं, न कि रेटिंग पर। मुझे पक्का भरोसा है कि टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी समाचार प्रसारण के क्षेत्र में आगे और सुधार करने में योगदान करेगा, जिसे पहले ही से कुछ सर्वश्रेष्ठ  मीडिया ब्रांड्स अपनी सेवा दे रहे हैं।