Skip to content
  • Sun. May 18th, 2025
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

लाखों की धोखाधड़ी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का ठग गिरफ्तार

Byjansamvad bureau

Jun 3, 2024 #जुर्म

पौड़ी, 3 जून: लाखों की धोखाधड़ी करने वाले अंर्तराज्यीय गैंग के एक ठग को पुलिस ने जयपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गैंग के सदस्य फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर आम लोगों से सेक्सटर्शन के नाम पर पुलिस थानों में एफआईआर दर्ज होने के नाम पर धोखाधड़ी किया करते थे।
जानकारी के अनुसार बीती 3 मई को देव पुंडीर पुत्र सते सिंह निवासी निकट पुलिस लाइन पौड़ी थाना पौड़ी जनपद पौड़ी गढवाल ने कोतवाली पौड़ी पर शिकायती पत्र देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने उनके व्हाट्स ऐप पर वीडियो कालिंग कर वीडियो बनाकर ब्लैक मेल करने तथा उसके खिलाफ राजस्थान पुलिस में एफ.आई.आर. दर्ज होने व उनको डरा धमकाकर धोखाधड़ी कर उससे 4 लाख 20 हजार रूपये की धनराशि अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करा ली गयी है। मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी।
जांच के दौरान गठित पुलिस टीम द्वारा ठोस साक्ष्य संकलन व कुशल सुरागरसी पतारसी कर अथक प्रयासों से उक्त मुकदमें में संलिप्त आरोपी विशाल वाल्मीकि को  जयपुर, राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस लगातार प्रयासरत है। उक्त मुकदमें में संलिप्त महिला माया देवी पत्नी रवि कुमार, निवासी कुसुमपुर अजीतगढ़, थाना अजीतगढ़ जिला नीमकाथाना, राजस्थान को 41 सीआरपीसी का नोटिस दिया गया है।

Post navigation

विभिन्न सहयोगी संस्थाओं के साथ ‘स्पेक्स’ ने की स्नेहम वीकेंड समर कैंप की शुरुआत
डीएम ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

युवक का शव बदरीनाथ धाम क्षेत्र में मिला

May 14, 2025 jansamvad bureau
उत्तराखंड

जासूसी के आरोप में लक्सर का संदिग्ध गिरफ्तार, कई सूचनाएं लीक होने की आशंका

May 14, 2025 jansamvad bureau
उत्तराखंड

 तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में सीएम धामी सहित हजारों लोगों ने की शिरकत

May 14, 2025 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

युवक का शव बदरीनाथ धाम क्षेत्र में मिला

May 14, 2025 jansamvad bureau
उत्तराखंड

जासूसी के आरोप में लक्सर का संदिग्ध गिरफ्तार, कई सूचनाएं लीक होने की आशंका

May 14, 2025 jansamvad bureau
उत्तराखंड

 तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में सीएम धामी सहित हजारों लोगों ने की शिरकत

May 14, 2025 jansamvad bureau
उत्तराखंड

भारी सुरक्षा के बीच बाबा रामपाल का आश्रम सील

May 14, 2025 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home