Skip to content
  • Sat. Jul 25th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

तीन अंतर्राज्यीय वाहन चोर दबोचे, आठ बाइक बरामद

Byjansamvad bureau

May 27, 2024 #जुर्म

उधमसिंहनगर 27 मई: अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन शातिरों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से रुद्रपुर, ट्रांजिट कैम्प, बरेली उत्तर प्रदेश आदि कई स्थानों से चुराई गयी 8 बाइक भी बरामद की गयी है।
जानकारी के अनुसार बीते कुछ दिनों से थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में लगातार घट रही बाइक चोरियों की घटनाओं के खुलासे के लिए एक पुलिस टीम का गठन किया गया। बाइक चोरों की तलाश में जुटी पुलिस टीम को बीते रोज सूचना मिली कि उक्त चोरियों में शामिल कुछ लोग क्षेत्र में देखे गये है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने बताये गये स्थान मोदी मैदान थाना ट्रांजिट कैंप के पास से बाइक चोरी गैंग के तीन शातिर चोरो को धर दबोचा गया। जिनके पास से चोरी की दो बाइक भी बरामद की गयी है। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना नाम आकाश सिंह पुत्र गिरीश चंद्र निवासी ग्राम फिरमा थाना शाहबाद जिला शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश, हाल पता गोल मडैया थाना ट्रांजिट कैंप उधम सिंह नगर, विकास चैहान पुत्र शिव कुमार चैहान निवासी तालीमगंज थाना दाता गंज जिला बदायूं उत्तरप्रदेश, हाल निवासी गोल मड़ैया थाना ट्रांजिट कैंप उधम सिंह नगर व क्षितिज कुमार पुत्र मनोज कुमार निवासी ग्राम मूसेपुर जयसिंह थाना बरखेड़ा जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश, हाल पता खुशी मेडिकल स्टोर के निकट, जनपथ रोड, थाना ट्रांजिट कैंप बताया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चुरायी गयी अन्य छह बाइक भी बरामद की गयी है। उन्होने बताया कि वह उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के रुद्रपुर, पंतनगर, किच्छा, गदरपुर तथा आसपास के क्षेत्रों में भीड़भाड़ वाले स्थानों में पहले रैकी करने के बाद मोटरसाईकिल चोरी कर लेते थे और उसकी पहचान छिपाने के लिये उसका नंबर प्लेट हटा देते हैं तथा गाड़ियां चोरी कर झाड़ियों में छिपा देते थे तथा माहौल अनुकूल होने पर अपनी मजबूरी बताकर उन्हें जरुरतमंदो को औने पौने दामों में बेच देते थे। बहरहाल पुलिस ने उन्हे सम्बन्धित धाराओं में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे जेल भेज दिया गया है।

Post navigation

अवैध बस्तियों पर बुलडोजर चलना शुरू
कार ने ई रिक्शा को मारी टक्कर, 5 गंभीर

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

Jul 19, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

राज्यान्दोलनकारी नवनीत गुसाईं की मृत्यु के बाद जागी सरकार

Jul 14, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण :धरना स्थल पर राज्य आंदोलनकारी नवनीत गुसाईं को किया याद

Jul 13, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

July 19, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

राज्यान्दोलनकारी नवनीत गुसाईं की मृत्यु के बाद जागी सरकार

July 14, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण :धरना स्थल पर राज्य आंदोलनकारी नवनीत गुसाईं को किया याद

July 13, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

राष्ट्रीय उत्तराखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष नवनीत गुसाईं का आकस्मिक निधन

July 12, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home