Skip to content
  • Tue. Mar 10th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

लाखों की कोकीन के साथ विदेशी महिला सहित तीन गिरफ्तारगिरफ्तार विदेशी महिला कोबरा गैंग की सक्रिय सदस्य  

Byjansamvad bureau

Mar 12, 2024 #जुर्म

देहरादून, 12 मार्च: दून पुलिस ने 16.35 ग्राम कोकीन के साथ एक विदेशी महिला सहित तीन नशा तस्करो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नशा तस्कर कोबरा गैंग का सक्रिय सदस्य है। गिरफ्तार नशा तस्कर बड़ी-बडी पार्टियों और शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों को कौकीन की सप्लाई करता था। पुलिस ने उसके कब्जे से 63 हजार 5 सौ रुपये भी बरामद किए है।  
आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत सम्पूर्ण जनपद में चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के दौरान थाना राजपुर पुलिस को पेसिफिक हिल्स मसूरी रोड के पास से कोबरा गैंग के एक शातिर विदेशी महिला तस्कर सहित एक अन्य महिला व उसके पति को नशीले पदार्थाे के साथ गिरफ्तार किया गया। सान्यु डायना पत्नी गेर्शाेम तुल्यगयेन्डा निवासी युगांडा देश हाल निवासी विकासपुरी दिल्ली, सारथी साहनी पुत्र स्वर्गीय सुनील साहनी निवासी प्रीतम रोड थाना डालनवाला व रितिका साहनी पत्नी सारथी साहनी निवासी प्रीतम रोड थाना डालनवाला को गिरफ्तार किया। जिनकी तलाशी लेने पर उनके पास से 16.35 ग्राम अवैध कोकीन बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी सान्यु डायना बताया गया कि वह यूगांडा देश की नागरिक है तथा वर्तमान में बिजनेस वीजा पर जनवरी में भारत आई है। वह कोबरा गैंग की सक्रिय सदस्य है, उसके द्वारा डिमाण्ड के हिसाब से दिल्ली से कोकिन को देश के अलग-2 हिस्सो में अपने एजेण्टों व पैडलरो को सप्लाई किया जाता है। नशा तस्कर डिमाण्ड पर आरोपी सारथी साहनी व उसकी पत्नी रितिका साहनी को कोकिन सप्लाई करने आयी थी। गिरफ्तार नशा तस्कर सारथी साहनी ने पूछताछ में बताया कि वह एक निजी कम्पनी में मार्केटिंग हेड है तथा दिल्ली व अन्य जगहो से अपने सम्पर्क सूत्रों के माध्यम से कोकिन मंगवाता है, जिसे वह अपनी पत्नी, जो एक प्रतिष्ठित विद्यालय में पूर्व अध्यापिका थीं, के साथ दून में आयोजित होने वाली बडी-बडी पार्टियों में डिमांड के हिसाब से सप्लाई करता है। साथ ही विभिन्न शिक्षण सस्थानों में अध्यनरत छात्रों को अपनी पत्नी के माध्यम से मादक पदार्थाे की सप्लाई करवाता है, चूंकि उसकी पत्नी पूर्व में अध्यापिका थी, इसलिये कोई उन पर आसानी से शक नही करता है।

Post navigation

डोईवाला में ग्रामीणों के चुनाव बहिष्कार से बढ़ी प्रशासन की मुश्किलें मंगलवार को बेनतीजा रही वार्ता
करोड़ों की ठगी में मुख्यमंत्री धामी का पूर्व निजी सचिव गिरफ्तार

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

Mar 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

Mar 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

Mar 2, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

March 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

“सीएससी ग्रामीण ई-स्टोर”- एक नई पहल

February 27, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home