Skip to content
  • Tue. Mar 10th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

पॉलिसी के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने वाले तीन गिरफ्तार

Byjansamvad bureau

Mar 16, 2024 #जुर्म

देहरादून, 16 मार्च: पॉलिसी के नाम पर लाखों की घोखाधड़ी करने वाले गिरोह के तीन शातिरों को एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा जानकारी देते हुये बताया कि कुछ दिवस पूर्व एक प्रकरण साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन को प्राप्त हुआ जिसमें देहरादून निवासी एक व्यक्ति को अज्ञात व्यक्ति द्वारा स्वंय को एक पालिसी का अधिकारी बताते हुए पालिसी खुलवाने व खुलवाकर उसको गलत बताकर ठीक कराने के नाम पर व पॉलिसी की यूनिट वैल्यू पर अनेक लाभ कमाने का लालच देकर अलगकृअलग तिथियो मे विभिन्न खातों में कुल 36,99,084.36 रूपये की धोखाधड़ी की गयी थी। मामले मेें साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी। जांच के दौरान घटना में तकनीकी विश्लेषण से प्रकाश में आये 3 आरोपियों अंकित पुत्र श्यामपाल सिह निवासी बमनौली जिला बागपत उत्तर प्रदेश को दोघाट बागपत उत्तर प्रदेश से तथा मिन्टू कुमार पुत्र कृष्ण पाल सिह निवासी बमनौली जिला बागपत उत्तर प्रदेश व गौतम कुमार पुत्र चन्द्रपाल सिह निवासी बमनौली जिला बागपत उत्तर प्रदेश को नोयडा से गिरफ्तार कर लिया गया है।
गिरफ्तार गौतम कुमार से की गई पूछताछ में उसके द्वारा थाना बोराडी नई दिल्ली क्षेत्र में साइबर अपराध एवं धोखाधडी में संलिप्त एक कॉल सैन्टर की जानकारी दी गई। इस पर उत्तराखण्ड पुलिस व दिल्ली पुलिस ने समन्वय स्थापित कर उक्त काल सेंटर से 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनके खिलाफ दिल्ली में मुकदमा दर्ज कर उन्हे दिल्ली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

Post navigation

55 करोड़ 53 लाख रूपये की लागत से निर्मित साइंस सिटी का सीएम ने किया शिलान्यासविज्ञान केंद्र आदर्श चंपावत के विकास में मील का पत्थर साबित होगाः धामी
चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार,लाखों का माल बरामद

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

Mar 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

Mar 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

Mar 2, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

March 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

“सीएससी ग्रामीण ई-स्टोर”- एक नई पहल

February 27, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home