देहरादून,23 दिसम्बर :उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की ओर से किए गए ट्वीट के बाद से कांग्रेस में बवाल मचा हुआ है। वहीं, इस मामले पर नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह का भी बयान सामने आया है। उन्होंने पार्टी में किसी भी तरह के मतभेद से इंकार किया है। प्रीतम सिंह को उत्तराखंड कांग्रेस में हरीश रावत का विरोधी गुट माना जाता है।
नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा वो पार्टी के साधारण से कार्यकर्ता हैं। एक कार्यकर्ता के रूप में पार्टी को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस नेताओं के दिल्ली तलब मामले पर बोलते हुए प्रीतम सिंह ने कहा हरीश रावत पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। जिसके कारण उन्हें और अन्य कार्यकारी अध्यक्षों को चुनाव के कारणों से दिल्ली बुलाया गया है। दरअसल, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत कांग्रेस संगठन से खफा हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर की है। जिसके बाद से ही प्रदेश में सियासी सरगर्मी बढ़ गई है।

अब यह भी जानिये आखिर क्यों हुआ भाजपा पार्षद व देहरादून महानगर महिला मोर्चा की अध्यक्ष पर दर्ज केस

https://jansamvadonline.com/uttarakhand/case-filed-against-bjp-councilor-and-president-of-mahanagar-mahila-morcha/