Skip to content
  • Sat. Jul 25th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

आर्मी अफसर के घर हुई चोरी का खुलासा,शातिर चोर गिरफ्तार

Byjansamvad bureau

Mar 22, 2024 #प्रसंग में

देहरादून, 22 मार्च: बीते दिनां राजपुर थाना क्षेत्र में  लेफ्टिनेंट कर्नल के घर हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से पुलिस को सोने-चांदी की जेवरात बरामद हुए है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि राजपुर थाना क्षेत्र में जाखन कैनाल रोड के पास दुर्गा विहार में रात के समय लेफ्टिनेंट कर्नल गौरव गर्ग के बंद घर में चोरी हुई थी। आरोपी सोने-चांदी के आभूषण के साथ नकदी पर भी हाथ साफ कर गए थे। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
चोर का पता लगाने के लिए पुलिस ने इलाके में लगे करीब 200 सीसीसीटी कैमरों की फुटेज खंगाली, लेकिन कोई खास कामयाबी हाथ नहीं लगी। इसी बीच पुलिस ने अपना मुखबिर तंत्र भी सक्रिय कर दिया था। शुक्रवार 22 मार्च को पुलिस को सूचना मिली कि लेफ्टिनेंट कर्नल गौरव गर्ग के यहां चोरी करने वाले आरोपी नासिर आईएसबीटी के पास आजाद कॉलोनी में घूम रहा है, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को दबोच लिया।
आरोपी के कब्जे से पुलिस को करीब पांच लाख रुपए चुराए हुए सोने-चांदी के जेवरात बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने चुराए हुए माल को बेचने की फिराक में घूम रहा था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी किसी भी वारदात को अंजाम देने से इलाके की पहले अच्छी तरह से रेकी करता था।

Post navigation

पकड़ा गया आतंकी, हैरिस फारूकी पिछले कई सालों से नहीं आया था दून: एसएसपी
भारी मात्रा में कच्ची शराब के साथ दो गिरफ्तार

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

Jul 19, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

राज्यान्दोलनकारी नवनीत गुसाईं की मृत्यु के बाद जागी सरकार

Jul 14, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण :धरना स्थल पर राज्य आंदोलनकारी नवनीत गुसाईं को किया याद

Jul 13, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

July 19, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

राज्यान्दोलनकारी नवनीत गुसाईं की मृत्यु के बाद जागी सरकार

July 14, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण :धरना स्थल पर राज्य आंदोलनकारी नवनीत गुसाईं को किया याद

July 13, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

राष्ट्रीय उत्तराखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष नवनीत गुसाईं का आकस्मिक निधन

July 12, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home