Skip to content
  • Fri. Apr 24th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

बारिश से दून का मौसम हुआ सुहावना, मसूरी में पर्यटकों ने बारिश का उठा लुफ्त

Byjansamvad bureau

May 25, 2025 #प्रसंग में

25 मई 2025, देहरादून, प्रदेश की राजधानी देहरादून व मसूरी में रविवार को मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह हल्की बारिश ने तापमान में गिरावट आ गई है। जिससे गर्मी से परेशान स्थानीय लोगों  राहत की सांस ली। उधर मसूरी में भी बारिश से पर्यटकों को बड़ी राहत मिली। ठंडी हवाओं और रिमझिम फुहारों ने पहाड़ों की रानी को और भी हसीन बना दिया है. बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया, जिससे स्थानीय बाजारों और प्रमुख दर्शनीय स्थलों पर पर्यटकों की चहल-पहल बढ़ गई।
जहां रविवार सुबह हुई बारिश से देहरादून के लोगों को गर्मी से राहत मिली। वही बारिश के बाद मसूरी मालरोड, गन हिल और लाल टिब्बा जैसे इलाकों में लोग मौसम का लुत्फ उठाते नजर आए। पर्यटक गरम चाय का आनंद लेते हुए पहाड़ी नजारों को कैमरे में कैद करते दिखे। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक ऐसे ही हल्की बारिश और ठंडी हवाओं का सिलसिला जारी रह सकता है। इससे गर्मी से और राहत मिलने की संभावना है। इस दौरान मसूरी घूमने आए एक पर्यटक ने कहा कि वे तो गर्मी से भागकर यहां आए थे और ये बारिश का मौसम तो उनके लिए बोनस जैसा है। उन्होंने कहा कि मसूरी में ठंड का अहसास हो रहा है, जबकि मैदानी इलाकों में लोगों का गर्मी से हाल बेहाल है। बता दें कि प्रदेश में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। बीते दिनों प्रदेश के पहाड़ी जिलों में बारिश ने जमकर कहर बरपाया है। जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. हालांकि बारिश होने से लोगों को चिलचिलाती गर्मी से निजात मिली है।

Post navigation

श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए हेमकुंड साहिब के कपाट खुले
देर रात खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

मा0 मुख्यमंत्री के भिक्षावृत्तिमुक्त राज्य के संकल्प को साकार करता जिला प्रशासन का आधुनिक इंटेंसिव केयर  

Mar 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित; मा0 मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

Mar 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

‘जन-जन की सरकार–4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम को लेकर देहरादून में तैयारियां तेज

Mar 21, 2026 Jan Samvad Desk

You missed

उत्तराखंड

मा0 मुख्यमंत्री के भिक्षावृत्तिमुक्त राज्य के संकल्प को साकार करता जिला प्रशासन का आधुनिक इंटेंसिव केयर  

March 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित; मा0 मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

March 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

‘जन-जन की सरकार–4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम को लेकर देहरादून में तैयारियां तेज

March 21, 2026 Jan Samvad Desk
उत्तराखंड

जनता दर्शन में गूंजे फर्जी प्रमाण पत्र, जमीन और ठगी के मामले; एडीएम ने जांच के दिए आदेश

March 16, 2026 Jan Samvad Desk

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home