देहरादून, चमोली जिला पँचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ने जिला पँचायत अध्यक्ष रजनी भण्डारी पर भारी वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाया। उपाध्यक्ष ने प्रेस क्लब में आयोजित कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से बातचीत करते हुऐ बताया कि जिला पँचायत के कार्यों में उनके पति पूर्व मन्त्री राजेन्द्र भण्डारी का हस्तक्षेप रहता है। पँचायत द्वारा बनाए गये विवेकाधीन कोष का उपयोग भी सिर्फ उनके पति राजेन्द्र भण्डारी के क्षेत्र में ही हो रहा है। ठेकेदारों को कार्यो का भुगतान हड़ताल और ताला-बंदी के बावजूद भी भुगतान नहीं किया जा रहा है।

उपाध्यक्ष ने कहा कि इससे पूर्व 2013 में भी नन्दा राजजात में विकास कार्यों में धाँधली के आरोप राजेन्द्र भण्डारी पर लग चुके है। जिसके लिए तत्कालीन सरकार ने भन्डारी ने कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था मगर आज तक भी इस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। इस पूरे प्रकरण में भाजपा व काँग्रेस दोनों ही पूर्व मन्त्री को बचाने का आरोप लगाते हुए लक्ष्मण सिंह ने सरकार से माँग की कि वह इस पूरे प्रकरण की जल्द से जल्द निष्पक्ष जाँच कर दोषियों पर सख्त कार्यवाही करे, अन्यथा आगामी चुनाव में वह इस मुद्दे को जनता की अदालत में ले जाएंगे।

https://jansamvadonline.com/boil-in-politics-harish-rawat-reached-kedarnath-before-modi/uttarakhand/desk/