Skip to content
  • Sun. Sep 6th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

दून अस्पताल के गेट पर बनी अवैध मजार को देर रात किया ध्वस्त

Byjansamvad bureau

Apr 26, 2025 #प्रसंग में

देहरादून 26 अप्रैल: देर रात दून अस्पताल के बाहर बनी मजार को गिरा दिया गया है। यह मजार दून अस्पताल के गेट पर सरकारी भूमि पर कब्जा करके बनाई गयी थी। जांच में यह बात सामने आने के बाद ही प्रशासन ने कार्यवाही को अंजाम दिया।
प्रदेशभर में अवैध मजारों के ध्वस्तीकरण का सिलसिला जारी हैं। इसी कड़ी में  देहरादून प्रशासन ने जांच के बाद दून अस्पताल के बाहर बनी  मजार को देर रात बुलडोजर से गिरा दिया। यह मजार सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करके बनाई गयी थी।  मजार के मलबे से कोई अवशेष नहीं मिले हैं। बताया जाता है कि सीएम हेल्प लाइन पोर्टल पर ऋषिकेश के रहने वाले पंकज गुप्ता ने इस मजार की एक शिकायत दर्ज की थी। जांच के बाद इसे अवैध पाया गया। जांच के लिए नगर प्रशासन द्वारा अवैध संरचना के भूमि संबंधी दस्तावेजों की जांच करने के निर्देश दिए गए। देर रात राजस्व, नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, दून अस्पताल प्रशासन और अन्य विभागों में इस बारे में जांच की गई। देहरादून के जिलाधिकारी ने बताया कि इस अवैध मजार के बारे में बारीकी से जांच की गई। साथ ही दून अस्पताल प्रशासन से इस बारे में आख्या मांगी गई। इसके बाद यहां के खादिम को नोटिस जारी किया गया था। लेकिन कोई दस्तावेज ना होने से अवैध मजार को हटाया गया है। देर रात नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, दून अस्पताल प्रशासन और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने मिलकर उक्त अवैध मजार के ध्वस्तीकरण का काम पूरा किया।

Post navigation

 नही हुआ दून और हरिद्वार की चार शराब की दुकानों का नवीनीकरण
सक्रिय प्रशासन: जन सुरक्षा में लापरवाही पर मुकदमें दर्ज

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

धरने के 80वें दिन समर्थन में बैठे कांग्रेस के पूर्व विधायक व कई वरिष्ठ नेता

Sep 3, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

धरना दे रहे राज्य आंदोलनकारीयों से मिलने पहुंचे तीरथ सिंह रावत

Aug 21, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

Jul 19, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

धरने के 80वें दिन समर्थन में बैठे कांग्रेस के पूर्व विधायक व कई वरिष्ठ नेता

September 3, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

धरना दे रहे राज्य आंदोलनकारीयों से मिलने पहुंचे तीरथ सिंह रावत

August 21, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

July 19, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

राज्यान्दोलनकारी नवनीत गुसाईं की मृत्यु के बाद जागी सरकार

July 14, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home