Skip to content
  • Mon. Jun 15th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

मासूम पर हमला करने वाला गुलदार पिंजरे में कैद

Byjansamvad bureau

Apr 6, 2024 #प्रसंग में

पौड़ी, 6 अप्रैल: श्रीकोट गंगानाली क्षेत्र में बीती रात बच्ची पर हमला करने वाला गुलदार आखिरकार पिंजरे में कैद हो ही गया। हालांकि इस हमले में बच्ची बुरी तरह घायल हुई हैं, जिसे हायर सेंटर रैफर किया गया है।
बता दें कि बीती रात श्रीनगर स्थित श्रीकोट गंगानाली क्षेत्र में घर के आंगन में खेल रही एक सात वर्षीय मासूम पर गुलदार ने हमला कर दिया था। जिसमें बच्ची बुरी तरह से घायल हो गयी। जिसके बाद बच्ची को गंभीर हालत में उपचार के लिए बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची की हायर सेंटर एम्स रेफर कर दिया है। जहां बच्ची का उपचार चल रहा है।
मामले की गम्भीरता को देखते हुए वन विभाग ने घटना के तुरंत बाद क्षेत्र में पिंजरा लगा दिया था। जिसके बाद गुलदार पिंजरे में कैद हो गया है। रेंज अधिकारी ललित मोहन सिंह नेगी बताया कि गुलदार को वन विभाग की टीम द्वारा रेस्क्यू कर पौड़ी नागदेव रेंज लाया गया है। जहां उसका स्वास्थ्य परीक्षण कर उच्च अधिकारियों के निर्देशों पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। वहीं घटना का संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने अस्पताल प्रशासन को बच्ची का उचित इलाज करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही वन विभाग और प्रशासन की टीम को घटना का संज्ञान लेने के निर्देश दिए थे। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

Post navigation

भाजपा के “पौड़ी” प्रत्याशी के होर्डिंग्स का अनुमति पत्र “टिहरी” से हुआ जारी
पुलिस स्टेशन परिसर में लगी आग, कई वाहन जलकर खाक

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

भूमि विवादों से संबंधित शिकायतों की अधिक संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने ‘‘समाधान दिवस’’ के दौरान निर्देश दिए

Jun 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

देहरादून में 80.38 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी, 14 जुलाई को प्रकाशित होगा प्रथम ड्राफ्ट

Jun 5, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

मैनुअल स्कैवेंजिंग पर सख्त हुए राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष

Jun 5, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

भूमि विवादों से संबंधित शिकायतों की अधिक संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने ‘‘समाधान दिवस’’ के दौरान निर्देश दिए

June 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

देहरादून में 80.38 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी, 14 जुलाई को प्रकाशित होगा प्रथम ड्राफ्ट

June 5, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

मैनुअल स्कैवेंजिंग पर सख्त हुए राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष

June 5, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्षा

June 5, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home