Skip to content
  • Tue. Mar 10th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

भण्डारी के जाने से कार्यकर्ताओं का बढा उत्साहः माहरा

Byjansamvad bureau

Mar 18, 2024 #प्रसंग में

देहरादून, 18 मार्च: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि विधायक राजेन्द्र भण्डारी के भाजपा में चले जाने से चमोली जनपद के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखायी दिया जो लोग घरों में बैठे थे वह घरों से बाहर निकल आये हैं।
आज यहां कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि लोकसभा से पहले कांग्रेस से जुड़े तमाम कार्यकर्ताओं, पूर्व विधायक और वर्तमान विधायक ने भाजपा का रुख किया है। बीते दिन बद्रीनाथ से विधायक राजेंद्र भंडारी ने भी कांग्रेस का साथ छोड़ दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ली। माहरा का कहना है कि ऐेसे मौका परस्त लोगों के बीजेपी में चले जाने से कांग्रेस को फर्क नहीं पडता यह कांग्रेस के लिए शुभ संकेत हैं। हम दोबारा से पूरी मेहनत के साथ जमीनी कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस को खड़ा करेंगे। माहरा ने कहा की राजेंद्र भंडारी के जाने के बाद पूरे चमोली जनपद में एक अलग सा उत्साह कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि वो यह पूछ रहे हैं कि चमोली में 17 लोग करेंट से मरे जोशीमठ बर्बाद हुआ, अंकिता को न्याय नही मिला, केदारनाथ में चोरी हुई उसपर जांच नही बैठी, उसके बाद भी भंडारी अपने आप को बचाने के लालच में भाजपा में गए, अब भंडारी के जाने के बाद जो घर बैठे कार्यकर्ता थे वो भी घर से बाहर निकले हैं जो उत्साह बढ़ाने वाला है। उन्होने कहा कि राजेन्द्र भण्डारी की पत्नी पर भाजपा ने कई आरोप लगाए थे। उन पर विजिलेंस जांच भी चल रही है। उन्होंने अपनी प्रतिष्ठा को बचाने के लिए ऐसा किया है। उनके ऊपर कई तरह के दबाव थे। उन्होने कहा कि भाजपा के मिशन लोटस में इसके कई उदाहरण हैं। अन्य जगहों पर भी ऐसे कई नेता थे जिन पर कई मुकदमे थे बाद में वह बीजेपी में चले गए। उन्होंने तंज कसा कि बीजेपी की वॉशिंग मशीन में सब धुल-धुल कर पवित्र होने की कोशिश कर रहे हैं।

Post navigation

चार आईएएस को सलेक्शन ग्रेड वेतनमान मिला
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर लगाए जाएंगे सीसी-टीवी कैमरे

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

Mar 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

Mar 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

Mar 2, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

March 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

“सीएससी ग्रामीण ई-स्टोर”- एक नई पहल

February 27, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home