Skip to content
  • Sun. Mar 8th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

शुभ मुहूर्त में यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले

Byjansamvad bureau

Apr 30, 2025 #गंगोत्री धाम, #प्रसंग में

उत्तरकाशी 30 अप्रैल:बुधवार सुबह गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही अक्षय तृतीया पर यमुनोत्री धाम के कपाट भी खोल दिए गए हैं। यमुना जी की डोली अपने भाई शनि महाराज के साथ सुबह साढ़े आठ बजे खरसाली गांव से यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुई। करीब पांच किमी पैदल चलने के बाद भक्तों के साथ मां की चल विग्रह डोली यमुनोत्री धाम पहुंची। शुभ मुहूर्त में 11 बजकर 57 मिनट पर यमुनोत्री धाम के कपाट 6 माह के लिए श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए है
इससे पहले विशेष पूजा अर्चना के बाद मां यमुना की डोली सैकड़ों स्थानीय एवं विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालुओं के साथ अपने शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली गांव से 6 माह ग्रीष्मकाल के लिए मां यमुना जी के जयकारों साथ यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुई।  यमुना जी की डोली सोमेश्वर महाराज मंदिर परिसर में पहुंची। वहीं से विदाई के लिए उनके मायके वालों के साथ ही उनके भाई सोमेश्वर महाराज की डोली यमुनोत्री धाम साथ में चली। यमुनोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव जानकीचट्टी में हजारों श्रद्धालुओं को पुलिस द्वारा पुल के पास रोकने से स्थानीय लोगों के साथ ही श्रद्धालुओं में थोड़ा नाराजगी व्याप्त हो गई। हालांकि पुलिस प्रशासन का कहना है कि करीब एक हजार श्रद्धालुओं को सुबह यमुनोत्री की ओर भेज दिया गया। शेष को सुरक्षा के लिहाज से रोका गया था। विभिन्न राज्यों से आए हुए श्रद्धालुओं का कहना है कि वह सुबह 5 बजे से बच्चों को लेकर जानकीचट्टी में हैं। चारधाम यात्रा प्रशासन की मनमानी से हमारे समय की बर्बादी हो रही है। गत वर्ष भी पुलिस प्रशासन की ऐसी व्यवस्था के खिलाफ श्रद्धालुओं ने खूब हंगामा किया था। लेकिन पुलिस प्रशासन उससे सबक न लेते हुए इस बार फिर वही काम करते हुए श्रद्धालुओं को रोक दिया।

Post navigation

गर्मियां आते ही बिजली की आंख मिचोली शुरू
रील बनाते समय करंट लगने से किशोर की मौत

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

Mar 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

Mar 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

Mar 2, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

March 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

“सीएससी ग्रामीण ई-स्टोर”- एक नई पहल

February 27, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home