Skip to content
  • Sat. Apr 25th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

पुलिस अभिरक्षा से फरार बदमाश फिर चढ़ा पुलिस के हत्थे

Byjansamvad bureau

Apr 8, 2025 #प्रसंग में

हरिद्वार 8 अप्रैल: जिले के रुड़की में सिविल हॉस्पिटल से फरार हुए बदमाश को पुलिस ने फिर से पकड़ लिया है। आरोपी को पुलिस ने बीती रात को ही एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया था। पुलिस एनकाउंटर में आरोपी के पैर में गोली लग गई थी। जिसके बाद उसे रुड़की सिविल अस्पताल लाया गया था, लेकिन वहां वो घायल अवस्था में ही पुलिस को चमका देकर फरार हो गया था। देर रात से ही पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी, जो अब जाकर दोबारा पुलिस के हाथ आया।
हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ये जानकारी पुलिस को दी है। जानकारी के अनुसार सोमवार सात अप्रैल देर रात को भगवानपुर थाना क्षेत्र के कुंजा बहादुरपुर गांव में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में एक गोली बदमाश के पैर में लग गई थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि इस बीच दूसरा आरोपी मौके से भागने में कामयाब हो गया था। पैर में गोली लगने से घायल आरोपी अंशुल को पुलिस उपचार के लिए रुड़की सिविल हॉस्पिटल लेकर आई थी, लेकिन मंगलवार सुबह को आरोपी अंशुल घायल अवस्था में अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हो गया। जैसे ही ये खबर अधिकारियों को लगी तो पुलिस ने हड़कंप मच गया।
मंगलवार सुबह से ही पुलिस की अलग-अलग टीम आरोपी अंशुल की तलाश में जुटी हुई थी। आखिरकार मंगलवार शाम को पुलिस ने अंशुल को फिर से गंगनहर कोतवाली क्षेत्र से दबोचा। पुलिस के मुताबिक आरोपी को पनियाला रोड से गिरफ्तार किया गया है, जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।

Post navigation

प्रधानमंत्री की नीतियों से तीस करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकलेः मुख्यमंत्री
गढवाल सांसद ने किया रेल परियोजना का निरीक्षण

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

मा0 मुख्यमंत्री के भिक्षावृत्तिमुक्त राज्य के संकल्प को साकार करता जिला प्रशासन का आधुनिक इंटेंसिव केयर  

Mar 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित; मा0 मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

Mar 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

‘जन-जन की सरकार–4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम को लेकर देहरादून में तैयारियां तेज

Mar 21, 2026 Jan Samvad Desk

You missed

उत्तराखंड

मा0 मुख्यमंत्री के भिक्षावृत्तिमुक्त राज्य के संकल्प को साकार करता जिला प्रशासन का आधुनिक इंटेंसिव केयर  

March 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित; मा0 मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

March 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

‘जन-जन की सरकार–4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम को लेकर देहरादून में तैयारियां तेज

March 21, 2026 Jan Samvad Desk
उत्तराखंड

जनता दर्शन में गूंजे फर्जी प्रमाण पत्र, जमीन और ठगी के मामले; एडीएम ने जांच के दिए आदेश

March 16, 2026 Jan Samvad Desk

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home