Skip to content
  • Sun. Mar 8th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

कब्र खोदने के विवाद ने पकड़ा तूल, सीएम धामी ने विधायक को दिया जांच का आश्वासन

Byjansamvad bureau

Jun 1, 2025 #प्रसंग में

1 जून, नैनीताल: रामनगर के गौजानी क्षेत्र में कब्रिस्तान में कब्र खोदने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर भी गंभीरता से लिया जा रहा है। मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब एक युवक कब्र में लेटकर सोशल मीडिया पर लाइव आने लगा। इस पूरे मामले को लेकर रविवार को रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री ने जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने इस पूरे घटनाक्रम को गंभीर और संवेदनशील बताया। उन्होंने प्रशासन और पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाये। उन्होंने कहा कि घटना के दिन वहां मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका की भी जांच कराई जाएगी। इसके लिए उन्होंने जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से वार्ता कर कार्रवाई की मांग की है। विधायक दीवान सिंह बिष्ट कहा कि मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें पूरे प्रकरण से अवगत करवाया गया है। उन्होंने इस पर गंभीर रुख अपनाते हुए जांच के आदेश दिए हैं। विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने कहा कि कुछ अराजक तत्वों ने जानबूझकर इस मामले को तूल देने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि ऐसे तत्वों को चिन्हित कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। दीवान सिंह बिष्ट ने रामनगर के अन्य लंबित विकास कार्यों का भी ज़िक्र किया। उन्होंने बताया कि मोहल्ला पंपापुरी और भरतपुरी क्षेत्र के विनियमितिकरण सहित अन्य समस्याओं को भी मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया है। जिस पर मुख्यमंत्री ने शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया है।

Post navigation

चार पर्वतारोहियों ने फतह किया बाली पास दर्रा
आईपीएस तृप्ति भटृ ने ‘गोद’ लिया श्री बद्रीनाथ थाना

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

Mar 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

Mar 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

Mar 2, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

March 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

“सीएससी ग्रामीण ई-स्टोर”- एक नई पहल

February 27, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home