Skip to content
  • Tue. Mar 10th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

सर्वसम्मति से हुआ टीएचडीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन का गठन अध्यक्ष पद की कमान रविन्द्र राणा के हाथ

Byrawat sanjay

May 26, 2024

नई टिहरी, 26 मई: टीएचडीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन की वार्षिक जनरल मीटिंग भागीरथी पुरम में आयोजित की गई जिसमें सभीअधिकारीयों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। मीटिंग के मुख्य अतिथि एल0 पी0 जोशी, अधिशासी निदेशक (टीसी/अरूणांचल) थे।
मीटिंग में एसोसिएशन द्वारा टीएचडीसी ऑफिसर्स के लिए किए गए कार्यों की जानकारी देते हुऐ आगे किए जाने वाले कार्यों के बारे में विस्तार से पटल के सम्मुख रखी।
आपसी विचार-विमर्श के पश्चात उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से आगामी वर्षों के लिए कार्यकारणी का गठन किया। जिसके तहत सर्वश्री रविन्द्र सिंह राणा को अध्यक्ष , बी0एस0 पुंडीर तथा अनिल त्यागी को उपाध्यक्ष, हिमांशु चक्रवर्ती को महासचिव, रोबिन सिंघल को कोषाध्यक्ष ,संजय महर को सलाहकार व मोहम्मद वसीम को प्रवक्ता पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारीयां सौंपी गई। इसके अलावा यह भी निर्णय लिया गया कि कार्यकारणी में सह सचिव एवं कार्यकारणी सदस्यों का गठन भी सभी प्रोजेक्टों एवं वर्गों को ध्यान में रखते हुए किया जायेगा।

इसके पश्चात गत माह 24 मई को सेवानिवृत हुए निवर्तमान अध्यक्ष महेश रमोला को एसोसिएशन द्वारा बधाई देते हुए उनके सेवानिवृती के बाद की नई पारी के लिए सपरिवार दीर्घ-आयु, सुख-समृद्धि एवं उत्तम-स्वास्थ्य की कामना की गई ।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि एल0 पी0 जोशी द्वारा अपने संबोधन में निवर्तमान अध्यक्ष महेश रमोला को सेवानिवृती की शुभकामनाए प्रेषित करी तथा एसोसिएशन के निर्वाचित समस्त पदाधिकारीयों को बधाई दी देते हुए कहा उन्हें पूरी उम्मीद है कि नव-नियुक्त कार्यकारणी प्रबंधन एवं एसोसिएशन के बीच सेतु का काम करते हुए टीएचडीसी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काम करेगी। सभा के अंत में नवनियुक्त कार्यकारणी ने सभी साथियों के आभार प्रकट करते हुए वादा किया कि जिस भरोसे के साथ उन्होंने यह बांगडोर उन्हें सौंपी है वह उसे कभी टूटने नहीं देंगे।

Post navigation

भालू की दुर्लभ पित्त के साथ दो वन्य जीव तस्कर गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी ने कैंची धाम के लिए शटल बस सेवा शुरू करने के दिये निर्देश

By rawat sanjay

Related Post

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

Mar 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

Mar 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

Mar 2, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

March 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

“सीएससी ग्रामीण ई-स्टोर”- एक नई पहल

February 27, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home