Skip to content
  • Tue. Mar 10th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

गर्जिया मंदिर जा रहे परिवार का टेंपो पलटा, 14 घायल

Byjansamvad bureau

Jun 17, 2025 #हादसा

नैनीताल, 17 जून: रामनगर में मंगलवार को गर्जिया माता मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं का टेंपो बेकाबू होकर पलट गया। इस हादसे में 14 श्रद्धालुओं के घायल होने की खबर है। घायलों को पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार हादसे में घायल हुए लोग एक ही परिवार के हैं, जो यूपी के मुरादाबाद जिले के रहने वाले हैं। पूरा परिवार रामनगर गर्जिया माता के दर्शन करने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया. हादसा मंदिर से थोड़ा पहले ही तीखे मोड़ पर हुआ।
बताया जा रहा है कि तीखे मोड़ पर ड्राइवर टेंपो को काबू नहीं कर पाया और टेंपो बेकाबू होकर अचानक पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को टेंपो से बाहर निकाला और तुरंत 108 एम्बुलेंस की मदद से रामनगर के सरकारी अस्पताल भिजवाया।
घायलों में पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। हादसे में घायल श्रद्धालु विशाल ठाकुर ने बताया कि टेंपो में क्षमता से अधिक लोग सवार थे और वाहन की रफ्तार भी अधिक थी, जिस कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने प्रशासन से मांग है कि ऐसे वाहनों की नियमित जांच की जाए और ओवरलोडिंग पर सख्ती से कार्रवाई की जाए।
रामनगर संयुक्त चिकित्सालय की डॉक्टर दीपा ने बताया कि अस्पताल में कुल 14 घायलों को लाया गया, जिनमें से पांच की स्थिति गंभीर थी, जिन्हें हायर सेंटर भेजा गया है। बाकी घायलों का इलाज रामनगर अस्पताल में चल रहा है।

Post navigation

निर्माणाधीन बिल्डिंग की छत गिरी, दो मजदूर दबे
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने किया वेयर हाउस का निरीक्षण

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

Mar 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

Mar 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

Mar 2, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

March 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

“सीएससी ग्रामीण ई-स्टोर”- एक नई पहल

February 27, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home