Skip to content
  • Thu. Oct 22nd, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

 किशोर ने संदिग्ध परिस्थितियों में की खुदकुशी

Byjansamvad bureau

April 13, 2025 #प्रसंग में

हरिद्वार13 अप्रैल: जिले के लक्सर में एक किशोर ने संदिग्ध परिस्थितियों में खुदकुशी कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद  परिवारों में मातम छाया हुआ है।
थाना पथरी क्षेत्र के पदार्था गुर्जर बस्ती में 17 वर्षीय किशोर ने खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि पारिवारिक नाराजगी के चलते युवक ने ये खौफनाक कदम उठाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार युवक वर्तमान में पदार्था गांव में किराए पर रह रहा था और सिडकुल स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत था। बताया जा रहा है कि दो दिन पूर्व युवक अपने कुछ दोस्तों के साथ बिना परिजनों को बताए खाटू श्याम की यात्रा पर चला गया था। इस बात से परिजन काफी चिंतित और परेशान थे।
जब वह वापस घर पहुंचा तो परिजनों ने बिना सूचना के घर से गायब रहने पर नाराजगी जताई और उसे फटकार लगाई। बताया जा रहा है कि इसी बात से आहत होकर युवक ने ये कदम उठाया होगा। फेरूपुर पुलिस स्टेशन प्रभारी सुधांशु कौशिक ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

Post navigation

भाजपा नेता के आंगन में घुस आए तीन गुलदार,उड़े होश,पूरे गांव में दहशत
प्राइवेट स्कूलों की मनमाने शुल्क के खिलाफ कठोर कानून बनाने की मांग

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

एडीएम के.के. मिश्रा ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दिए परीक्षा की शुचिता

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

विशेष शिविर लगाकर बनाए जाएंगे आय-जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड

October 16, 2026 rawat sanjay

You missed

21 से 26 अक्टूबर तक विभिन्न विकासखंडों में होंगे शिविर

October 15, 2026 rawat sanjay

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home