Skip to content
  • Sun. Mar 8th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

रील बनाते समय करंट लगने से किशोर की मौत

Byjansamvad bureau

Apr 30, 2025 #हादसा

रूड़की रील बनने के चक्कर में युवा अपनी जान की भी परवाह नही कर रहे है। जिसके चलते कई लोग अपनी जान गंवा चुके है। ऐसे ही एक मामले में देवबंद रेलवे लाइन पर रील बनाते समय एक नाबालिग का हाथ बिजली के खंभे से छू गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन हायर सेंटर में उपचार दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई।झबरेड़ा क्षेत्र में नई रेलवे लाइन का निर्माण हाल में ही हुआ है। कुछ काम अब भी चल रहा है। सोमवार को कोटवाल आलमपुर निवासी 15 वर्षीय लड़का साथियों के साथ गांव के पास से गुजर रही रेलवे लाइन के खंभे के पास खड़ा होकर रील बनाने लगा। इसी दौरान उसका हाथ खंभे से छू गया। जोर का झटका लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।नाबालिग के साथियों ने घटना की सूचना उसके परिजनों को दी। परिजनों ने घायल को रुड़की अस्पताल में भर्ती करवाया था लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। मंगलवार को घायल ने उपचार दौरान उसने हायर सेंटर में दम तोड़ दिया।मंगलवार को मृतक का शव कोटवाल आलमपुर पहुंचा तो गांव में माहौल गमगीन हो गया। पुलिस को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार कर दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक अजय सिंह ने बताया कि इस तरह की कोई सूचना नहीं मिली है। मामले की जानकारी जुटाई जाएगी।

Post navigation

शुभ मुहूर्त में यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले
घंटाघर फिर अधिकारियों की लापरवाही का शिकार,बंद पड़ी घड़ियां

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

Mar 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

Mar 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

Mar 2, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

March 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

“सीएससी ग्रामीण ई-स्टोर”- एक नई पहल

February 27, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home