प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भंग की प्रांतीय कांग्रेस कमेटी

देहरादून, कांग्रेस की उत्तराखंड प्रदेश कमेटी को प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भंग कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि जल्द ही नई कमेटी घोषित की जाएगी। पिछले लंबे समय से कांग्रेस की नई कमेटी के घोषित होने के कयास लगाए जा रहे थे। 14 दिसंबर को दिल्ली में भारत बचाओ रैली में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के अन्य कांग्रेसियों के साथ वापस देहरादून न लौटने पर माना गया कि प्रीतम सिंह नई कमेटी पर होमवर्क करने के लिए ही दिल्ली में रुक गए हैं।

कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष कीर्ति सिंह नेगी के निधन पर शोक जताया

 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिह ने टिहरी जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष कीर्ति सिंह नेगी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिह ने अपने शोक संदेष में स्व0 कीर्ति सिह नेगी ने कांग्रेस पार्टी में रहते हुए संगठन की निस्वार्थ सेवा की जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए उन्होंने कहा कि पूरा कांग्रेस परिवार इस दुःख की घडी में उनके साथ है, हम सभी कांग्रेसजनों की प्रार्थना है कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांन्ति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति देवें।

  दिल्ली में प्रीतम सिंह ने प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह, अहमद पटेल और अन्य नेताओं से मुलाकात को भी इसी रूप में देखा गया। मंगलवार को दिल्ली से वापसी के तुरंत बाद ही प्रीतम ने प्रदेश कार्यकारिणी को भंग करने का ऐलान किया। यह कमेटी पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के कार्यकाल के दौरान गठित हुई थी। इस कमेटी में नाम जुड़ते गए और कांग्रेस की यह कमेटी जंबो आकार की बन गई। कांग्रेस के कई नेताओं के भाजपा में चले जाने के बाद इस कमेटी की जगह नई कमेटी के गठन की मांग भी जोर पकड़ने लगी। कहा गया कि पुरानी कमेटी में भाजपा में चले गए नेताओं के कई समर्थक भी है। इसी के साथ प्रदेश कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर भी कयास लगाए जाते रहे। यह भी कहा जाता रहा कि नए प्रदेश अध्यक्ष की ओर से नई कमेटी घोषित की जाएगी।
  किशोर उपाध्याय ने सभी पूर्व पदाधिकारियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की- पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी

को भंग किये जाने पर उत्तराखण्ड कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष को धन्यवाद देते टिप्पणी करते हुये सभी पूर्व पदाधिकारियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस में कमेटी को भंग करने की परम्परा नहीं रही है। वैसे तो प्रदेश अध्यक्ष के हटाये जाने के साथ ही कमेटी भंग हो जाती है, लेकिन प्रीतम सिंह ने आज तक उनसे काम लिया, मैं उनका भी धन्यवाद करता हूँ। उन्होंने कहा कि नई कमेटी की घोषणा से स्वतः पूर्व कमेटी भंग हो जाती है, उस प्रक्रिया में कोई आहत महसूस नहीं करता है।
किशोर उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस 2016 में जिस कठिन दौर से गुजर रही थी, भाजपा, प्रधानमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जब कांग्रेस सरकार का कत्ल करने के लिये राफेल से लेकर छुरी, तलवार और कुल्हाड़ा लेकर दौड़ रहे थे, कांग्रेसजनों ने “लोकतंत्र बचाओ” का संदेश उत्तराखंड के जन-जन तक पहुँचाया, सड़क से विधान सभा तक संग्राम जीतने का कार्य किया।11 मन्त्रियों, विधायकों द्वारा पार्टी तोड़ने के बावजूद कोई कांग्रेस परिवार का सदस्य उनके साथ नहीं गया।पंचायतों के चुनाव जीते, उप चुनाव जीते। 50 दिन में खुद के संसाधनों से 600से अधिक लोकतंत्र बचाओ के कार्यक्रम किये। उन्होंने कहाकि जब दिल्ली में 2014 के लोक सभा चुनाव के बाद कोई सरकार के खिलाफ आवाज नहीं उठा रहा था, उत्तराखंड के कांग्रेस जनों ने जंतर-मंतर पर बड़े “ध्यानाकर्षण धरने” का आयोजन किया, गांधी जी की अवधारणा के अनुरूप ग्रामीण कांग्रेस का गठन किया।शायद ही कोई दिन रहा हो जब कांग्रेसजन चुप बैठे रहे हों। मैं उन सभी साथियों का ऋण मैं कई जन्मों तक नहीं उतार सकता, जिन्होंने संसाधन विहीन प्रदेश कांग्रेस का हर कार्यक्रम सफल किया। किशोर उपाध्याय ने कहा कि मैं पुनरू उन सभी साथियों का अंतर्मन से पुनरूआभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने कठिन समय में मेरा साथ दिया।