जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में , आयोजित खेल प्रतियोगिता मे , 10 और 5000 मीटर की दौड़ में रविंद्र सिंह राणा ग्राम क्यारी ब्लॉक थाौलधार टिहरी गढ़वाल पुत्र भीम सिंह राणा ने गोल्ड मेडल जीत कर पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है आरजीवीएम के प्रदेश सचिव रामालल नौटियाल ने अपने गाऊं के इस बेटे की उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है बेटे रबिन्द्र का चयन नेपाल मे होने वाले अंतराष्ट्रीय खेलो के लिए चयन हुवा है देश एव प्रदेश का नाम रोशन करने वाले को आने वाले अंतराष्ट्रीय खेलो की शुभकामनाएं प्रदेश सचिव द्वारा दी गई रबिन्द्र की मा रबिन्द्र को बचपन मे छोड़कर चल बसी उसका पालन पोषण पिता भीम सिंह राणा एव दादा दादी द्वारा किया गया लेकिन मजबूत इरादे रबिन्द्र को कहा झुकने देते रबिन्द्र ने गोल्ड मेडल जीतकर एव अब अंतराष्ट्रीय खेलो मे चयन कर अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता मे भी शानदार प्रदर्सन का भरोसा दिलाया है इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र मे जश्न जैसा माहौल है