Skip to content
  • Tue. Mar 10th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गंगा में गिरी, राहगीरों ने चार की बचाई जान

Byjansamvad bureau

Aug 4, 2024 #हादसा

हरिद्वार, 4 जुलाई: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर फ्लाईओवर से एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गंगा में जा गिरी। स्कॉर्पियो गंगा में गिरने से राहगीरों में हड़कंप मच गया। राहगीरों ने स्कार्पियो सवार लोगों की जान बचाने के लिए गंगा में छलांग लगा दी। अपनी जान दांव पर लगाकर कुछ लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद चार लोगों को स्कॉर्पियो से बाहर निकाला, जिन्हें बदहवास हालत में पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। देर रात तक एसडीएम अजय वीर सिंह, सीओ सिटी जूही मनराल और समेत स्थानीय लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंचे।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि फ्लाईओवर से गुजर रही काले रंग की तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सीधे नीचे गंगा में जा गिरी। करीब 40 फीट ऊंचाई से गंगा में गिरकर स्कॉर्पियो के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। उसके अंदर लाइट जलती देख राहगीर स्कॉर्पियो सवारों की मदद के लिए आगे आए। गंगा में उतरकर चार लोगों को वाहन से बाहर निकाला।तब तक पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।
उन्होंने स्कॉर्पियो से निकाले गए लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। देर रात तक एसडीएम सदर अजय वीर सिंह की अगुवाई में सीओ सिटी जूही मनराल और इंस्पेक्टर कनखल भावना कैथोला के नेतृत्व में पुलिस और दमकल की टीम स्कॉर्पियो को बाहर निकालने की जद्दोजहद में लगी रही। स्कॉर्पियो में सवार लोग कौन थे और कहां जा रहे थे, देर रात तक यह पता नहीं चल पाया था। फिलहाल जिला अस्पताल में उनका उपचार जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी सिर्फ इतना पता चल पाया है कि स्कॉर्पियो से चारों लोग मेरठ की ओर जा रहे थे।

Post navigation

केदारनाथ मार्ग पर रेस्क्यू आपरेशन जारी
चोर चढ़ा पुलिस ने हत्थे, चोरी की बाइक बरामद

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

Mar 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

Mar 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

Mar 2, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

March 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

“सीएससी ग्रामीण ई-स्टोर”- एक नई पहल

February 27, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home