Skip to content
  • Fri. Oct 23rd, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान

Byrawat sanjay

October 21, 2026 #प्रसंग में

देहरादून, 21 अक्टूबर :स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के अंतर्गत जनपद देहरादून में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं नगर निगम देहरादून द्वारा स्थानीय परेड ग्राउंड में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। दशहरा पर्व के उपरांत आयोजित इस अभियान में परेड ग्राउंड के संपूर्ण परिसर की साफ-सफाई की जिसमें लगभग 10 टन कूड़ा एकत्र किया गया इसके अतिरिक्त पटेलनगर, हिन्दु नेशनल इन्टर कालेज, रेसकोर्स से लगभग 30 टन कूड़ा उठाया।
जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने जिला प्रशासन एवं नगर निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों तथा जीजीआईसी राजपुर की छात्राओं के साथ स्वयं सफाई अभियान में प्रतिभाग करते हुए कूड़ा उठाया। इस दौरान उन्होंने स्वच्छता को सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए अधिकारियों, नागरिकों, शैक्षणिक संस्थानों एवं सामाजिक संगठनों से स्वच्छता अभियानों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आहवान किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान का उद्देश्य केवल शहर की सफाई करना ही नहीं, बल्कि नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी और व्यवहारगत बदलाव विकसित करना भी है। सार्वजनिक स्थलों, प्रमुख मार्गों, बाजारों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर नियमित सफाई सुनिश्चित करने के साथ ही लोगों को कूड़े का उचित निस्तारण करने के लिए जागरूक किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं सुंदर देहरादून के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी महत्वपूर्ण है।
जिलाधिकारी डॉ0 चौहान ने कहा कि दीपावली से राज्य स्थापना दिवस तक त्योहारी सीजन को दृष्टिगत रखते हुए जनपद में स्वच्छता अभियान निरंतर संचालित किया जाएगा। इस दौरान सार्वजनिक स्थलों एवं अन्य प्रमुख स्थानों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही, एकत्रित कूड़े का वैज्ञानिक पद्धति से निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।
उन्होंने निर्देशित किया कि जैव अपघटनीय (बायोडिग्रेडेबल) एवं गैर-जैव अपघटनीय (नॉन-बायोडिग्रेडेबल) कूड़े को अलग-अलग श्रेणियों में रखते हुए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार निस्तारित किया जाए, ताकि कूड़े का बेहतर प्रबंधन हो सके और पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव को कम किया जा सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छता अभियान को व्यापक स्वरूप प्रदान करने के लिए नगर निगम देहरादून एवं ऋषिकेश सहित संबंधित नगर निकायों के सहयोग से योजनाबद्ध तरीके से अभियान संचालित किया जाएगा। विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर विशेष सफाई अभियान चलाने के साथ-साथ कूड़ा प्रबंधन एवं नियमित स्वच्छता व्यवस्था को भी मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रिस्पना नदी सहित अन्य चिन्हित स्थानों पर भी सफाई अभियान चलाया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा नगर निगम, संबंधित विभागों, सामाजिक संस्थाओं एवं स्थानीय नागरिकों के सहयोग से स्वच्छता गतिविधियों को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि शहर की स्वच्छता व्यवस्था में स्थायी सुधार लाया जा सके।
जिलाधिकारी ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा न फैलाएं, कूड़े को निर्धारित स्थानों पर ही डालें तथा गीले एवं सूखे कूड़े को पृथक रखने की आदत अपनाएं। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता के माध्यम से ही स्वच्छता के प्रयासों को प्रभावी एवं स्थायी बनाया जा सकता है।
परेड ग्राउंड में आयोजित सफाई अभियान में प्रशासनिक अधिकारियों, नगर निगम के कार्मिकों एवं विद्यालय की छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता की। अभियान के माध्यम से सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने, कूड़े का उचित निस्तारण करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। इसके अतिरिक्त हिन्दु नेशनल स्कूल लक्ष्मण चौक, पटेलनगर, रेसकोर्स सहित अन्य स्थलों पर सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें लगभग 40 टन कूड़ा उठाया गया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के. मिश्रा, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 आनंद शुक्ला, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी), राजपुर की प्रधानाचार्य एवं छात्राएं, वेस्ट वॉरियर्स संस्था के रोहित सडाना सहित नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post navigation

विधानसभा चुनाव-2027ः देहरादून में 23 अक्टूबर से ईवीएम की तकनीकी जांच
विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए

By rawat sanjay

Related Post

उत्तराखंड

दिव्यांगजनों को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के लिए स्वीप टीम ने चलाया जागरूकता अभियान

October 22, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

दिव्यांग विद्यार्थियों के सपनों को मिली नई उड़ान

October 22, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

विधानसभा चुनाव-2027-देहरादून में 23 अक्टूबर से ईवीएम और वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी

October 22, 2026 rawat sanjay

You missed

उत्तराखंड

दिव्यांगजनों को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के लिए स्वीप टीम ने चलाया जागरूकता अभियान

October 22, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

दिव्यांग विद्यार्थियों के सपनों को मिली नई उड़ान

October 22, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

विधानसभा चुनाव-2027-देहरादून में 23 अक्टूबर से ईवीएम और वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी

October 22, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

 सरकारी योजनाओं एवं सामाजिक सुरक्षा सुविधाओं को ग्रामीणों तक पहुँचाने की पहल

October 22, 2026 rawat sanjay

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home