Skip to content
  • Fri. Oct 23rd, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

एसडीएम ने किया एम्स के निकट का मेडिकल स्टोर सील

ByJan Samvad Desk

October 15, 2025 #क्राइम

ऋषिकेश। ड्रग लाइसेंस निरस्त होने के बावजूद भी मरीजों की जान से खिलवाड़ करने वाले मेडिकल स्टोर को उप जिलाधिकारी ने सील कर दिया है। सीलिंग के दौरान मेडिकल स्टोर संचालक दबंगई भी दिखाता हुआ कैमरे में कैद हुआ है।
ैक्ड योगेश मेहरा ने बताया स्थानीय लोगों द्वारा कई बार शिकायत की थी कि एम्स के निकट एक मेडिकल स्टोर संचालक का लाइसेंस निरस्त हो चुका है। इसके बाद भी वह अपने मेडिकल स्टोर का शटर बंद करके दवाइयां की बिक्री कर रहा है। कुछ कर्मचारी मेडिकल स्टोर के बाहर बैठे रहते हैं। जहां से ये दवाइयों के पर्चे लेता है. अंदर से कर्मचारी दवाइयां निकाल कर बाहर पकड़ा देता है.
शिकायत के आधार पर मामले में जांच की गई. तहसील के कर्मचारियों को मौके पर भेज कर पुष्टि कराई गई। पुष्टि होने के बाद तहसीलदार के साथ उन्होंने मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की। जिसमें पाया गया कि दुकान के अंदर भारी मात्रा में दवाइयों का स्टॉक रखा हुआ है। ड्रग विभाग से संपर्क करने पर पता चला कि मेडिकल स्टोर संचालक का लाइसेंस कई बार सस्पेंड किया गया है। अब लाइसेंस निरस्त किया जा चुका है। पूछताछ करने पर संचालक ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। उल्टा वह प्रशासन की टीम के साथ बहस करने लगा। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए मेडिकल स्टोर को अग्रिम आदेशों तक के लिए सील कर दिया गया है। ड्रग विभाग को भी रिपोर्ट भेज कर कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।

Post navigation

सरकारी नौकरी: एक सुरक्षित भ्रम और कड़वी हकीकत
राज्य में सीमांत-क्षेत्र-विकास-परिषद का गठन किया जायेगा : मुख्यमंत्री

By Jan Samvad Desk

Related Post

उत्तराखंड

दिव्यांगजनों को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के लिए स्वीप टीम ने चलाया जागरूकता अभियान

October 22, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

दिव्यांग विद्यार्थियों के सपनों को मिली नई उड़ान

October 22, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

विधानसभा चुनाव-2027-देहरादून में 23 अक्टूबर से ईवीएम और वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी

October 22, 2026 rawat sanjay

You missed

 सरकारी योजनाओं एवं सामाजिक सुरक्षा सुविधाओं को ग्रामीणों तक पहुँचाने की पहल

October 22, 2026 rawat sanjay

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home