Skip to content
  • Mon. Jun 8th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

रवाना हुई रुद्रनाथ की डोली, 18 को खुलेंगे कपाट

Byjansamvad bureau

May 16, 2025 #रुद्रनाथ

भगवान गोपीनाथ के दर्शनों के साथ चतुर्थ केदार रुद्रनाथ की उत्सव डोली अपने भक्तों से विदा लेकर अपने मंदिर के लिए रवाना हो गई है। शुक्रवार को विभिन्न पड़ावों से होते हुए डोली रात्रि प्रवास के लिए पुंग बुग्याल पहुंची। शनिवार को डोली मंदिर में पहुंच जाएगी और 18 मई को प्रातरू छह बजे रुद्रनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। डोली रवानगी के दौरान गोपीनाथ मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने जय रुद्रनाथ, जय गोपीनाथ के जयकारे लगाए। सैकड़ों भक्तों ने रुद्रनाथ की डोली के दर्शन कर मनौतियां मांगी।
शुक्रवार को सुबह छह बजे से रुद्रनाथ की भोग मूर्ति की विशेष पूजाएं शुरू हुई। पुजारी सुनील तिवारी ने रुद्रनाथ की अभिषेक पूजा के साथ ही पंच पूजाएं संपन्न की। इसके बाद भोग अर्पित किया गया। सुबह ठीक दस बजे रुद्रनाथ की डोली ने अपने मंदिर के लिए प्रस्थान किया। सबसे पहले डोली गोपीनाथ मंदिर के मंडप में पहुंची। यहां गोपीनाथ से आज्ञा लेने के बाद रुद्रनाथ की डोली पुंग बुग्याल के लिए रवाना हुई। शाम साढ़े पांच बजे डोली पुंग बुग्याल पहुंच गई है। डोली के साथ सैकड़ों भक्तगण भी रुद्रनाथ मंदिर के लिए निकले। रुद्रनाथ मंदिर तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को करीब 20 किलोमीटर की कठिन पैदल दूरी तय करनी पड़ती है। मार्ग पर पुंग बुग्याल, ल्वींठी, पनार, पित्रधार और देवदर्शनी जैसे बुग्याल और दर्शनीय स्थल मौजूद हैं। बृहस्पतिवार को जैसे ही रुद्रनाथ की डोली पुंग बुग्याल पहुंची तो क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरु हुई, जो देर शाम तक भी जारी रही। बारिश होने से क्षेत्र का मौसम ठंडक भरा हो गया है।

Post navigation

वरिष्ठ साहित्यकार डॉ॰रामकृष्ण विनायक सहस्रबुद्धे को मिला “उद्गार-श्री” सम्मान
 छात्राओं के अपहरण का प्रयास, 2 हिरासत में

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

भूमि विवादों से संबंधित शिकायतों की अधिक संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने ‘‘समाधान दिवस’’ के दौरान निर्देश दिए

Jun 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

देहरादून में 80.38 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी, 14 जुलाई को प्रकाशित होगा प्रथम ड्राफ्ट

Jun 5, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

मैनुअल स्कैवेंजिंग पर सख्त हुए राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष

Jun 5, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

भूमि विवादों से संबंधित शिकायतों की अधिक संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने ‘‘समाधान दिवस’’ के दौरान निर्देश दिए

June 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

देहरादून में 80.38 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी, 14 जुलाई को प्रकाशित होगा प्रथम ड्राफ्ट

June 5, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

मैनुअल स्कैवेंजिंग पर सख्त हुए राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष

June 5, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्षा

June 5, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home