Skip to content
  • Thu. Apr 23rd, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

स्यूालकोट में नहीं खुली सड़क, उपजा राशन का संकट

Byrawat sanjay

Aug 12, 2025 #सड़क बंद

चमोली। कर्णप्रयाग के देवाल ब्लॉक के सूयालकोट क्षेत्र को जोड़ने वाला देवाल-वान मोटर मार्ग 13 किलोमीटर पर सड़क धंसने तथा मलबा आने से 50 मीटर तक बाधित हो गया है। इसके चलते 100 मीटर लंबा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। सड़क बंद होने से यहां के 15 गांव पूरी तरह कट गए हैं और इन गांवों में खाद्यान्न संकट गहराने लगा है।
पिछले एक सप्ताह से यहां सड़क बंद है। प्रभावित गांवों में आटा और जरूरी सामान का स्टॉक खत्म होने लगा है। क्षेत्र में चीनी, नमक, तेल, गैस आदि की कमी भी हो रही है। देवाल-खला-मानमती सड़क, गोपेश्वर, चमोली, ल्वाणी, बागजी, डुंग्री, बांजनी समेत अन्य गांवों के 16 से अधिक गांव सड़क बंद होने से प्रभावित हैं। यहां 250 मीटर लंबी सड़क पर जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है। पिछले सप्ताह से सूयालकोट से माल ढुलाई ठप पड़ी है। इस कारण से क्षेत्र में आटा खत्म होने लगा है। उदयपुर, सूयालकोट, मानमती, डुंग्री, बांजनी, ताली समेत कई गांवों में आटा नहीं है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सरकारी राहत सामग्री भी नहीं पहुंच पा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र सड़क खोलने की मांग की है।ग्राम प्रधान पूनम सिंह ने कहा कि सड़क बंद होने के कारण राशन और जरूरी सामान की भारी कमी हो रही है। उन्होंने बताया कि सड़क के दोनों ओर मलबा हटाने का काम चल रहा है, लेकिन लगातार बारिश से काम प्रभावित हो रहा है। सड़क बंद होने से बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है और बीमार लोगों को अस्पताल तक पहुंचाना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि जल्द ही सड़क खुलनी चाहिए।

Post navigation

आपदाः आठ जगहों पर दिए कैडेवर डॉग्स ने संकेत, खोदाई करते निकला पानी
खराब मौसमः हेली से रेस्क्यू नहीं हुआ शुरू, लापता लोगों की मलबे में तलाश जारी

By rawat sanjay

Related Post

उत्तराखंड

मा0 मुख्यमंत्री के भिक्षावृत्तिमुक्त राज्य के संकल्प को साकार करता जिला प्रशासन का आधुनिक इंटेंसिव केयर  

Mar 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित; मा0 मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

Mar 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

‘जन-जन की सरकार–4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम को लेकर देहरादून में तैयारियां तेज

Mar 21, 2026 Jan Samvad Desk

You missed

उत्तराखंड

मा0 मुख्यमंत्री के भिक्षावृत्तिमुक्त राज्य के संकल्प को साकार करता जिला प्रशासन का आधुनिक इंटेंसिव केयर  

March 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित; मा0 मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

March 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

‘जन-जन की सरकार–4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम को लेकर देहरादून में तैयारियां तेज

March 21, 2026 Jan Samvad Desk
उत्तराखंड

जनता दर्शन में गूंजे फर्जी प्रमाण पत्र, जमीन और ठगी के मामले; एडीएम ने जांच के दिए आदेश

March 16, 2026 Jan Samvad Desk

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home