Skip to content
  • Thu. Oct 22nd, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

वर्ष 2015 के बाद आयोजित की गई रायफल क्लब की बैठक

Byjansamvad bureau

May 28, 2025 #प्रसंग में

28 मई, देहरादून: जिलाधिकारी सविन बसंल की अध्यक्षता में 10 वर्ष बाद रायफल क्ल्ब समिति की बैठक ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई। यह बैठक लम्बे समय बाद वर्ष 2015 के बाद आज आयोजित की गई। बैठक समिति द्वारा विभिन्न कार्यों हेतु रायफल क्लब अनुदान राशि में वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है।
जिलाधिकारी ने रायफल क्लब में लिए जाने वाले अनुदान में वृद्धि हेतु प्रस्ताव समिति द्वारा दिए गए प्रस्ताव पर सहमति देते हुए समिति सोसायटी एक्ट में रजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि रायफल फंड और अधिक सशक्त बनाने तथा इसमें प्राप्त धनराशि से असहाय, निर्बल के जनसामानय के सहायतार्थ कार्य किए जाएंगे। मूलभूत आवश्यकताओं से परे शस्त्र लाईसेंस एक लग्जरी ट्राजेंक्शन है रायफल क्लब में अनिवार्य योगदान जनहित के दृष्टिगत नया लाईसेंस, शस्त्र बदलाव, समय विस्तार, सीमा विस्तार, क्रय-विक्रय, सब ट्रांजेक्शन उच्च निवल मूल्य तय कर दिए गए हैं, जिससे रायफल क्लब वित्तीय रूप से सशक्त बनेगा। वहीं 20 साल बाद डीएम की पहल से  जिले में रायफल फंड का उपयोग निर्धन, निर्बल, असहाय के लिए किया गया है।
जिलाधिकारी सविन बसंल ने प्रथम बार जिले में रायफल फंड का उपयोग किया जिससे निर्बल असहाय को धनराशि रू0 8,01,950 वितरित की गई है। जिनमें झुग्गी बस्ती प्रेमनगर में बालवाडी मरम्मत हेतु दिव्यांग महिला को धनराशि रू0 1,30000, ग्राम फनार तहसील त्यूनी निवासी गरीब बिधवा महिला नीतू दुर्गादेवी के विद्युत बिल की धनराशि रू0 18000, अनाथ अदिति के पिता द्वारा लिए गए बैंक ऋण रू0 50000, भगत सिंह कालोनी निवासी शमीमा को स्वरोजगार हेतु धनराशि रू0 30,000, सरस्वती शिशु मंदिर प्रबन्धक समिति भोगपुर जहां दूर-दूर से बच्चें पढने आते हैं, को बच्चों के परिवहन हेतु वाहन के लिए धनराशि रू0 5,73950 की सहायता प्रदान की गई।
ज्ञातव्य है कि रायफल क्लब वर्ष 1959 से संचालित है जिसमें नये शस्त्र लाईसेंस, लाईसेंस पंजीकरण, नवीनीकरण, शस्त्र लाईसेंस सीमा विस्तार, गनलाईसेंस की टीएल / एनओसी, शस्त्र विक्रय अनुमति, शस्त्रलाईसेंस श्रेणी परिवर्तन, शस्त्र कय करने की समयावधि बढाने आदि के लिए रायफल फंड में अनुदान लिया जाता है। समिति से उक्त धनराशि बढाने हेतु सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है। उक्त विभिन्न कार्यों हेतु 2500 से लेकर 25000 तक करने का निर्णय लिया गया है।
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के. के मिश्रा, पुलिस अधीक्षक नगर प्रमोद कुमार, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह, उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी, मुख्य कोषाधिकारी सुश्री नीतू भण्डारी उपस्थित रहे।

Post navigation

राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने की सांसद आदर्श ग्राम योजना की समीक्षा
अपर पुलिस महानिदेशक ने किया लाइन व्यवस्था का निरीक्षण, केदारनाथ धाम के साथ यात्रा पड़ावों में जांची व्यवस्थाएं

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

एडीएम के.के. मिश्रा ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दिए परीक्षा की शुचिता

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

विशेष शिविर लगाकर बनाए जाएंगे आय-जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड

October 16, 2026 rawat sanjay

You missed

उत्तराखंड

सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

एडीएम के.के. मिश्रा ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दिए परीक्षा की शुचिता

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

विशेष शिविर लगाकर बनाए जाएंगे आय-जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

21 से 26 अक्टूबर तक विभिन्न विकासखंडों में होंगे शिविर

October 15, 2026 rawat sanjay

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home