Skip to content
  • Thu. Apr 23rd, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

खुलासाः पैसों के लालच में दोस्त ने ही की थी बाबू राम की हत्या

Byjansamvad bureau

Apr 24, 2025 #प्रसंग में

रुद्रपुर 24 अप्रैल: जसपुर कोतवाली क्षेत्र में गला रेत कर हत्या के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी कोई और नहीं बल्कि, मृतक का दोस्त है। पैसों के लालच में आकर उसने गला रेत कर दोस्त की हत्या कर दी। आरोपी के पास हत्या में इस्तेमाल चाकू, मृतक का मोबाइल और खून से सने कपड़े बरामद हुए हैं।  आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार बाबू राम की हत्या मामले में जसपुर कोतवाली पुलिस ने उसी के दोस्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, बीती 22 अप्रैल की सुबह सूचना मिली थी कि बिजली घर के पास एक युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो किसी धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या होना पाया गया। जिसके बाद पुलिस ने शिनाख्त कराई तो उसकी पहचान बाबू राम सिंह (उम्र 38 वर्ष) निवासी जसपुर (यूएस नगर) के रूप में हुई। जिस पर घटना की जानकारी परिजनों को दी गई, फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं, मृतक के भाई महेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की धरपकड़ के लिए पांच टीमों का गठन किया। जांच के दौरान जसपुर पुलिस के हाथ कई अहम सुराग लगे। घटना को अंजाम देने वाले संदिग्ध को चिह्नित करते हुए दबिश दी गई, लेकिन आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था। इसी कड़ी 23 अप्रैल की रात जसपुर पुलिस ने आरोपी राजेश उर्फ राजा को भगवंतपुर तिराहे से गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपी ने बाबू राम की हत्या करना कबूल किया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने मृतक का फोन और उसके जेब से निकाले 4,780 रुपए बरामद हुए। आरोपी की निशानदेही पर मकान को खंगाला किया तो पता चला कि यह मकान आरोपी का ही है, जहां घटना को अंजाम दिया गया था।
मकान के अंदर चारपाई, फर्श, सीढ़ी, छत पर मृतक का खून लगा हुआ था। जबकि, आरोपी के खून से सने कपड़े, दरी और मृतक के जूते मकान के अंदर मिले। इसके अलावा हत्या में इस्तेमाल खून से सना हुआ धारदार चाकू भी आरोपी के मकान से बरामद हुआ। मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्यों को कब्जे में लिया गया।

Post navigation

फर्जी सीबीआई अफसर दोस्त सहित गिरफ्तार
पहलगाम हमला: पाकिस्तान प्रायोजित है, लेकिन सरकारों की नाकामी भी कुछ कम नहीं

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

मा0 मुख्यमंत्री के भिक्षावृत्तिमुक्त राज्य के संकल्प को साकार करता जिला प्रशासन का आधुनिक इंटेंसिव केयर  

Mar 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित; मा0 मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

Mar 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

‘जन-जन की सरकार–4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम को लेकर देहरादून में तैयारियां तेज

Mar 21, 2026 Jan Samvad Desk

You missed

उत्तराखंड

मा0 मुख्यमंत्री के भिक्षावृत्तिमुक्त राज्य के संकल्प को साकार करता जिला प्रशासन का आधुनिक इंटेंसिव केयर  

March 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित; मा0 मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

March 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

‘जन-जन की सरकार–4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम को लेकर देहरादून में तैयारियां तेज

March 21, 2026 Jan Samvad Desk
उत्तराखंड

जनता दर्शन में गूंजे फर्जी प्रमाण पत्र, जमीन और ठगी के मामले; एडीएम ने जांच के दिए आदेश

March 16, 2026 Jan Samvad Desk

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home