Skip to content
  • Thu. Oct 22nd, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

खुलासा: जुड़वा बच्चियों की हत्यारी मां ही निकली

Byjansamvad bureau

March 9, 2025 #हत्या

9 मार्च, 2025, हरिद्वार, गुरूवार को ज्वालापुर के धीरवाली क्षेत्र में छह माह की जुड़वा बच्चियों की हत्या उनकी ही मां ने की थी। पुलिस ने आरोपित मां को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर लिया है। पड़ताल में सामने आया कि कम उम्र होने के चलते मां उनकी देखभाल नहीं कर पा रही थी। इसलिए परेशान होकर दोनों को मौत के घाट उतार दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि महेश सकलानी निवासी हवेली चंबा यहां सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करते हैं। ज्वालापुर के धीरवाली के पास एक उन्होंने किराए पर मकान लिया हुआ है। छह माह पूर्व उनकी पत्नी शिवांगी ने जुड़वां बेटियों को जन्म दिया था।
डिस्ट्रिक कंट्रोल रूम के माध्यम से कोतवाली नगर हरिद्वार से सूचना मेमो प्राप्त हुआ की दो जुड़वा लड़कियां मृत अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
महेश सकलानी पुत्र रामदेव सकलानी निवासी ग्राम हवेली थाना चंम्बा टिहरी गढ़वाल हाल निवासी धीरवाली कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार के द्वारा अपनी बच्चियो की हत्या की आशंका जताते हुए कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा दर्ज कराया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा प्रकरण के संबंध में एसपी सिटी से वार्ता की गई और सीओ ज्वालापुर को हर पहलू पर जाँच करते हुए घटना के सही अनावरण हेतु निर्देशित किया एवं काम कर रही टीमों से समय-समय पर स्वयं वार्ता की गई। वादी महेश सकलानी ने पुलिस तहरीर में  बताया कि 6 मार्च को सिडकुल में कंपनी में काम करने गया था मेरे पास फोन आया कि मेरी दोनों जुड़वा बच्चियों की तबीयत खराब है वह आनन फानन में घर पहुंचा इस दौरान मेरी पत्नी दोनों बच्चियों को रानीपुर मोड़ स्थित देवभूमि अस्पताल लेकर गई जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। उसने तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी के अनुसार वह दोनों बच्चियों को सुलाकर घर का दरवाजा बंद कर दूध देने के लिए गई थी। जब कुछ देर बाद वापस घर लौटी तो दोनों बच्चियां बेहोश मिलीं इसके बाद वह पड़ोसियों के साथ उन्हें अस्पताल ले गई थी। इसके बाद वादी की पत्नी से महिला पुलिस ने गहन पूछताछ की। जिसके बाद वादी की पत्नी ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उसकी दोनों जुड़वां बच्चियां रात-दिन अक्सर रोती रहती थी, जिसके चलते उसे जरा सा भी आराम नहीं मिल पाता था। पुलिस के अनुसार कम उम्र व साथ में कोई परिजन न होने की वजह से चिड़चिड़ापन बढ़ता गया। जिससे रात में नींद/आराम पूरा न होने के कारण आरोपी महिला  ने गुस्से व झल्लाहट में बार-बार रो रही बच्चियों को पहले रजाई से दबाया लेकिन उनके ज्यादा चिल्लाने पर स्कार्फ/चुन्नी से गला दबाकर बच्चियों की हत्या कर दी और सुबह के समय दूध लेने के लिए और दिनों की भांति घर से निकल गयी थी।

Post navigation

सीएम के आत्मनिर्भर दीदी-भूली, जन स्वास्थ्य, सुगम सुविधा के संकल्प को आगे बढाता जिला प्रशासनजिले में आधुनिक आउटलेट/कैफे/रेस्टोरेंट, ब्लड बैंक, पिंक व जनरल टॉयलेट का कार्य गतिमान
महिला दिवस के अवसर पर आरोग्यधाम अस्पताल में कार्यक्रम का आयोजन

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

एडीएम के.के. मिश्रा ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दिए परीक्षा की शुचिता

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

विशेष शिविर लगाकर बनाए जाएंगे आय-जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड

October 16, 2026 rawat sanjay

You missed

उत्तराखंड

सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

एडीएम के.के. मिश्रा ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दिए परीक्षा की शुचिता

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

विशेष शिविर लगाकर बनाए जाएंगे आय-जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

21 से 26 अक्टूबर तक विभिन्न विकासखंडों में होंगे शिविर

October 15, 2026 rawat sanjay

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home