Skip to content
  • Sun. Sep 20th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

खुलासाः दादी की हत्या में साजिशकर्ता पोती व उसका दोस्त गिरफ्तार

Byjansamvad bureau

May 16, 2024 #हत्या

हरिद्वार, 16 मई: दिन दहाड़े घर में घुसकर हुई बुजुर्ग महिला की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतका की पोती व एक बीबीए के छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा व स्कूटी बरामद किया गया है। बुजुर्ग महिला की हत्या का षडयंत्र उसकी पोती ने रचा था जबकि हत्या की घटना को अंजाम बीबीए के छात्र द्वारा दिया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि गंगा सप्तमी के पर्व पर ज्वालापुर क्षेत्रान्तर्गत चाकलान मोहल्ले में दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला की हत्या की सूचना पर ज्वालापुर पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी करने पर पता चला कि पेशे से तीर्थ पुरोहित अनुराग शर्मा गंगा सप्तमी के अवसर पर 14 मई को अपने परिवारजनो के साथ पूजा अर्चना के लिए हर की पैड़ी गए हुए थे तथा उनकी बुजुर्ग मां घर पर अकेली थीं। दोपहर के समय चीख पुकार की आवाज सुन पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने बुजुर्ग महिला को लहुलुहान हालत में खून से सने फर्श में पाया।
दिनदहाड़े घर में घुसकर बुजुर्ग महिला की हत्या को लेकर स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त हो गया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी। जांच के दौरान सीसी कैमरे खंगालने पर पुलिस को पता चला कि घटना के दिन एक संदिग्ध युवक बीबीए का छात्र उदित झा उक्त मकान में आया था। जिस पर पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूलते हुए पूरे घटनाक्रम और हत्या की वजह सहित इसमें शामिल सभी किरदारों से पर्दा उठा दिया। उसने पूछताछ में बताया कि मृतका की पोती भूमिका (काल्पनिक नाम) का अनुराग के साथ व उदित झा का कनखल निवासी आयशा (काल्पनिक नाम) के साथ अफेयर है। भूमिका और आयशा एवं उदित झा और अनुराग भी आपस में दोस्त हैं। आयशा और उदित झा के प्राइवेट फोटो/वीडियो मृतका की पोती भूमिका के पास थी। भूमिका अपने ब्वायफ्रेंड अनुराग को समय-समय पर घर से चोरी करके काफी पैसे देती रहती थी जबकि अनुराग लोकल स्तर पर मात्र 10 से 15 हजार रुपए के बीच की नौकरी करता था। घर से धीरे-धीरे लगातार पैसे गायब होने पर मृतका अर्चना ने पैसे छुपाने शुरू कर दिए और जल्द ही वह समझ गई कि उसकी पोती भूमिका ही ऐसा करती है। इससे परेशान होकर भूमिका ने अपनी दादी को अपने रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और उदित झा को धमकी दी कि तू मेरी दादी को रास्ते से हटा दे वरना तेरी प्राइवेट वीडियो को वायरल कर दिया जाएगा। योजना बनी कि जब घर के सभी लोग घर से बाहर चले जाएं तो युवक घर जाकर दादी का काम तमाम कर दे।
इस पर 14 मई गंगा सप्तमी के दिन मृतका बुजुर्ग महिला अर्चना के घर के सभी सदस्य गंगा स्नानध्पूजन हेतु हरिद्वार चले गए तो भूमिका द्वारा उदित झा को अपने घर की सारी जानकारी उपलब्ध करवाकर सूचना दी गई कि आज हमारे घर पर जाकर मेरी दादी को रास्ते से हटा दो। जिस पर आरोपी उदित झा ने अंसारी मार्केट से हथौड़ा खरीदा और अपनी स्कूटी से घटना स्थल के सपीप पहुंचा और सीसी कैमरों से बचता हुआ मृतका के घर पर आया। जहां उसने मृतका पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा, स्कूटी व अन्य सामान बरामद किये गये है।

Post navigation

 चारधाम के आस-पास दो सौ मीटर के दायरे में मोबाईल पर प्रतिबंध
दिव्यांग बच्चों के लिए दक्षता आधारित ग्रीष्म कालीन शिविर : स्पेक्स

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

उत्तराखंड संयुक्त परिषद ने किया सीएम आवास का घेराव

Sep 19, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण, 21 से 26 सितंबर तक लगेंगे 11 शिविर

Sep 18, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

वन भूमि हस्तांतरण के लंबित प्रकरणों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

Sep 18, 2026 rawat sanjay

You missed

उत्तराखंड

उत्तराखंड संयुक्त परिषद ने किया सीएम आवास का घेराव

September 19, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण, 21 से 26 सितंबर तक लगेंगे 11 शिविर

September 18, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

वन भूमि हस्तांतरण के लंबित प्रकरणों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

September 18, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

September 16, 2026 rawat sanjay

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home