Skip to content
  • Tue. Mar 10th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

यमुनोत्री पैदल मार्ग पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, वैकल्पिक मार्ग से हो रही यात्रा

Byjansamvad bureau

Jun 24, 2025 #प्रसंग में

उत्तरकाशी, 24 जून: बीते सोमवार को यमुनोत्री पैदल मार्ग पर  हुए भूस्खलन की चपेट में कुछ यात्री आ गए थे। जिनकी तलाश में मंगलवार सुबह दोबारा खोज बचाव अभियान शुरू कर दिया गया। वहीं डीएम प्रशांत आर्य भी जानकीचट्टी पहुंच चुके हैं। वहां पर उन्होंने अधिकारियों से घटना और रेस्क्यू से संबंधित जानकारी ली। इसबीच अब प्रशासन ने निर्णय लिया है कि यमुनोत्री धाम की यात्रा को भंडेलीगाड़ से ढाई किमी लंबे वैकल्पिक मार्ग से संचालित करवाया जाएगा। जानकीचट्टी पुलिस चैकी प्रभारी गंभीर तोमर ने बताया कि डीएम के निर्देश पर वैकल्पिक मार्ग से यात्रा शुरू करा दी गई है।
घटनाक्रम के अनुसार बीती सोमवार को जानकीचट्टी-यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने के कारण पांच लोग दब गए थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ, एनडीआरएफ सहित पुलिस, राजस्व और लोक निर्माण विभाग और स्वास्थ्य विभाग, मंदिर समिति की टीम मौके पर पहुंची। खोज बचाव अभियान के दौरान मुंबई निवासी एक यात्री को बाहर निकालकर उसे उपचार के लिए पीएचसी के लिए भेजा गया था। वहीं घटना में एक 12 वर्षीय किशोरी और एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी। उनके शव खाई से बाहर निकाल दिए गए थे। हालांकि अभी उनकी पहचान नहीं हो पाई है।
सूचना मिलने पर राहत और खोज बचाव अभियान के लिए विभिन्न विभागों की टीम वहां पर पहुंची। इस दौरान मलबे और बोल्डर के नीचे दबे मुंबई निवासी रशिक को बाहर निकालकर वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जानकीचट्टी भेजा गया। वहां पर डॉक्टर हरदेव रावत ने बताया कि रशिक के सिर और हाथ पर चोटें आई हैं और वह खतरे से बाहर और उसका उपचार चल रहा है। घटनास्थल पर चलाए जा रहे रेस्क्यू अभियान के दौरान एक 12 वर्षीय किशोरी की बोल्डर की चपेट में आने के कारण खाई में गिरने से मौत हो गई। उसका शव बरामद कर लिया गया है।

Post navigation

मानसून की बारिश ने खोली नगर निगम की तैयारियों की पोल
प्रदेश में बढ रहे महिला अपराधों में भाजपाईयों की संलिप्तता चिंता का विषयः रौतेला

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

Mar 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

Mar 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

Mar 2, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

March 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

“सीएससी ग्रामीण ई-स्टोर”- एक नई पहल

February 27, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home