‘हेमवती नंदन बहुगुणा हिमालय पुत्र थे और उनके हिमालय जैसे इरादे थे। उनके जयंती पर हम उन्हें आज नमन करते हैं और राजनीतिक क्षेत्र में उन्होंने जिस प्रकार से काम किया वो आज हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत है और हम उसी मार्ग पर आगे बढ़ेंगे: : पुष्कर सिंह धामी’

देहरादून, 25 अप्रैल : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घंटाघर, देहरादून में स्व. हेमवती नन्दन बहुगुणा की जयंती के अवसर पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व0 बहुगुणा कुशल प्रशासक, औजस्वी वक्ता और प्रखर राजनेता थे। उन्होंने अपनी विलक्षण बौद्धिक प्रतिभा के बल पर भारतीय राजनीति में अपनी अलग पहचान बनायी। बहुगुणा जी ने उ0प्र0 के मुख्यमंत्री तथा केन्द्र में मंत्री रहते हुए अनेक योजनाएं शुरू करवायी तथा प्रदेश हित के लिए कई कदम उठाये। वह पर्वतीय राज्यों के विकास के लिये सदैव तत्पर रहते थे।

जयंती के अवसर पर विजय बहुगुणा ने भी किया अपने पिता को याद

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, केबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, सौरभ बहुगुणा, मेयर सुनील उनियाल गामा, स्थानीय विधायक खजानदास, रामसिंह कैड़ा,विवेकानंद खंडूरी,बलजीत सोनी, रविन्द्र जुगरान, अशोक वर्मा, विजयेश नवानी, आशिष उनियाल, अरुण चमोली, गौरव खण्डूरी व् कई कार्यकर्ता मौजूद थे कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष गुप्ता द्वारा किया गया। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास में भी स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया।

कब छोड़ी राजनीति ?

https://jansamvadonline.com/uttarakhand/hemwati-nandan-bahuguna-who-quit-politics-after-losing-election-to-amitabh-bachchan/