Skip to content
  • Mon. Mar 9th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

स्पा सेंटरो में ताबड़तोड़ छापेमारी

Byjansamvad bureau

Oct 2, 2024 #छापेमारी

टिहरी,2 अक्टूबर: स्पा सेंटरो की लगातार मिल रही शिकायतो के मद्देनजर पुलिस ने तपोवन क्षेत्र में 22 स्पा सेंटरो ताबड़तोड़ छापेमारी की गई। इस दौरान कई स्पा सेंटरो में अनियमितता पाई गईं और नियमों का पालन न करने वाले स्पा सेंटरो में से 7 स्पा सेंटरो पर 70 हजार रूपये की चालानी कार्यवाही की गयी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी आयुष अग्रवाल द्वारा पूर्व में स्पा सेंटर पर कार्रवाई किए जाने के दिए गए निर्देशों के क्रम में आज अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल, एवं क्षेत्रधिकारी नरेन्द्र नगर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक मुनि की रेती रितेश साह द्वारा अलगकृअलग टीमें बनाकर तपोवन क्षेत्र में 22 स्पा सेंटरो ताबड़तोड़ छापेमारी की गई। इस दौरान स्पा सेंटरो में कई अनियमितता पाई गईं और नियमों का पालन न करने वाले स्पा सेंटरो में से 7 स्पा सेंटरो लेजर स्पा सेंटर, आयुष ब्लिस स्पा सेंटर, ईवा स्पा सेंटर, वैदिक आयुर्वेदा, जेके स्पा सेंटर, नील गंगा स्पा सेंटर, चक्रा आयुर्वेदा में 70,000 (सत्तर हजार रुपए ) के चालान किए गए और सभी स्पा संचालकों को निर्देशित किया गया कि स्पा सेंटरो के लिए जो गाईड लाईन सरकार द्वारा दी गई है जिसमे कि प्रत्येक स्पा मसाज सेंटर के सेंटर की गैलरी में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने, किसी भी सैंटर में क्रॉस मसाज न कराए जाने, महिला व पुरुष के लिए अलगकृअलग प्रवेश द्वार होने, प्रशिक्षित थैरेपिस्ट से मसाज करवाने, मसाज सेंटर में काम करने वाले व्यक्तियों का सत्यापन करने, मसाज थेरेपिस्ट का हेल्थ सर्टिफिकेट रखने, सभी स्पा सेंटरो का पंजीकरण करवाए जाने, स्पा सेंटर संचालकों को अपने सेंटर में एक रजिस्टर रखने जिसमें आने वाले ग्राहक का नाम, पिता का नाम, पता मोबाइल नंबर, पहचान पत्र या आधार कार्ड, आने तथा जाने का समय, थैरेपिस्ट का नाम आदि विवरण अंकित किए जाने, किसी भी स्पा सेंटर में 18 वर्ष से कम आयु के कोई भी व्यक्ति न रखे जाने के संबंध में अवगत कराया गया। भविष्य में यदि कोई अनियमितता पाई गई या कहीं पर भी कोई आपत्तिजनक स्थिति पाई जाती है तो स्पा सेंटर के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई किए जाने के साथ उचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Post navigation

स्वास्थ्य मंत्री ने किया मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण
सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करने वाला हाजी गिरफ्तार

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

Mar 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

Mar 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

Mar 2, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

March 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

“सीएससी ग्रामीण ई-स्टोर”- एक नई पहल

February 27, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home