जीत के बाद डा. निशंक का स्वागत करते भाजपा विधायक व कार्यकर्ता
हरिद्वार, हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार डा. रमेश पोखरियाल निशंक बडी जीत की ओर बढ रहे है। समाचार लिखे जाने तक उन्हें करीब एक लाख चालीस हजार की बढत मिल चुकी है। उन्होंने लगभग सभी विधानसभओं में अच्छा वोट हासिल किया है। लेकिन हरिद्वार जनपद की मंगलौर विधानसभा में कांग्रेस को भारी बढत हर रांउड में मिलती रही। लेकिन, कांग्रेस के अंबरीष कुमार को दूसरी विधानसभाओं में जैसे भगवानपुर और झबरेडा, खानपुर, लक्सर, ज्वालापुर में कुछ खास फायदा नहीं हुआ।
भाजपा के निशंक को अभी तक पांच लाख तीस हजार वोट मिल चुके हैं जबकि कांग्रेस को तीन लाख 56 हजार वोट और बसपा को एक लाख 51 हजार वोट मिले हैं। मंगलौर विधानसभा के पहले राउंड में अंबरीष को चार हजार वोट मिले तो निशंक को यहां सिर्फ दो हजार वोट हासिल हुए जबकि बसपा के पास 730 वोट थे। दूसरे राउंड को कांग्रेस ने करीब साढे सात हजार वोटों से जीता। यहां भाजपा को सिर्फ 824 वोट मिले। तीसरे राउंड में कांग्रेस को दस हजार की बढत मिली। चैथे रांउड में कांग्रेस ने और ज्यादा बढत ली और यहां कांग्रेस को 14 हजार वोट मिले जबकि भाजपा को दो हजार वोटों संतोष करना पडा। पांच रांउड में जीत का फासला और ज्यादा बढ गया यहां कांग्रेस को 17 हजार वोट मिले जबकि भाजपा को सिर्फ साढे तीन हजार वोट मिल पाए। इसके अलावा छठे राउंड में भाजपा को जहां साढे पांच हजार वोट मिले तो कांग्रेस को 18138 वोट मिले। सातवें राउंड में में कांग्रेस यहां 21 हजार के पार पहुंच गई जबकि भाजपा को महज छह हजार वोट ही मिल पाए। इधर, आठवें राउंड में कांग्रेस 24 हजार के पार पहुंची तो भाजपा ने यहां साढे छह हजार वोट हासिल किए। जबकि बसपा ने भी यहां छह हजार वोट हासिल किए। बसपा हर राउंड में यहां तीसरे नंबर पर रही। आपको बता दें कि मंगलोर विधानसभा सीट मुस्लिम, जाट, गुर्जर बाहुल्य सीट हैं। यहां से कांग्रेस के विधायक काजी निजामुद्दीन है। हालांकि कांग्रेस विधायक वाली भगवानपुर और कलियर विधानसभा सीटों पर कांग्रेस को बहुत ज्यादा बढत नहीं मिली। जबकि यहां मुस्लिम और दलित वोट ज्यादा है। साफ है कि कांग्रेस विधायक ममता राकेश और कलियर विधायक फुरकान अली कांग्रेस को बंपर वोट डलवाने में नाकाम रहे हैं। वहीं मतगणना के दौरान भारी बढत से निशंक समर्थकों में उत्साह था तो कांग्रेसी चेहरे मायूस नजर आए। देर शाम घोषित हुए परिणाम के अनुसार भाजपा के डा.रमेश पोखरियाल निशंक ने कांग्रेस के अंबरीष कुमार को दो लाख से अधिक मतों के अंतर से पराजित कर दिया।