राज्य सभा सांसद अमर सिंह का आज सिंगापुर में निधन हो गया। उनकी किडनी ट्रांसप्लांट हुई थी। सिंगापुर में 6 महीने से उनका इलाज चल रहा। पिछले कुछ दिनों से उनकी हालत काफी बिगड़ गई थी।
समाजवादी पार्टी के प्रमुख नेताओं में से एक रहे हैं। पार्टी को उन्होंने नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। वह अपने हिन्दी ज्ञान और राजनैतिक सम्बंधों के लिए जाने जाते हैं। अमर सिंह का जन्म 27 जनवरी 1956 को आज़मगढ़ उत्तर प्रदेश में हुआ। 1987 उनका विवाह पंकजा कुमारी सिंह से हुआ। उनके दो बच्चे दृष्टि सिंह व दिशा सिंह है। उनकी एक पुस्तक रिलिजन इन पॉलिटिक्स: गांधियन पर्सपेक्टिव इन द प्रेज़ेंट कनटेक्स्ट भी प्रकाशित हुई है।
अमर सिंह के फिल्मी सितारों से भी घनिष्ठ संबंध रहे। जया बच्चन और जया प्रदा जैसे कलाकारों को वही राजनीति में लाए थे।
अमर सिंह सपा के महासचिव व भारतीय राज्य सभा के सदस्य रह चुके हैं। 6 जनवरी 2010 को अमर सिंह ने समाजवादी पार्टी के सभी पदों से त्यागपत्र दे दिया। पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने उन्हें 2 फरवरी 2010 को पार्टी से निष्कासित कर दिया। वर्ष 2011 में कुछ समय न्यायिक हिरासत में भी बीता। आखिर में इन्होंने राजनीति से सन्यास ले लिया। कहा कि अब अपनी पत्नी और परिवार को समय देना चाहता हूँ। अतः चुनावों की अन्तिम तिथि 13 मई के बाद राजनीति से सन्यास ले लूँगा।’ वर्ष 2016 में इनकी समाजवादी पार्टी में दोबारा वापसी हुई और राज्यसभा के लिए चुने गये। फिलहाल ये सपा से अलग होकर नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में आए दिन बयान दे रहे थे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को तो नमाजवादी ही घोषित कर दिया था।