टिहरी, 21 फरवरी : राज्य आंदोलनकारी, पूर्व प्रधान और चंबा के व्यापारी बचन सिंह नेगी का शनिवार को हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया। वे 58 वर्ष के थे। विभिन्न संगठनों से जुड़े राज्य आंदोलकारियों ने उनके निधन पर शोक जताया है।

विकासखंड चंबा के जसपुर गांव के पूर्व प्रधान बचन सिंह नेगी शनिवार को गाँव गए थे। तभी अचानक से हृदय गति रूकने के कारण निधन हो गया। उनके निधन पर आज नगर में सुबह 11 बजे तक व्यापारियों ने बाजार बंद रखा। बचन सिंह नेगी राज्य आंदोलनकारी रहे हैं तथा सामाजिक गतिविधियों से जुड़े रहे।

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और वरिष्ठ व्यापारी बचन सिंह नेगी के आकस्मिक निधन पर उद्योग व्यापार मंडल ने शोक व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति को दो मिनट का मौन रखा। इस मौके पर मौजूद व्यापारी कर्म सिंह तोपवाल ने कहा कि बचन सिंह नेगी एक मिलनसार व्यक्ति थे। उनके निधन से सभी व्यापारी दुखी हैं। दुखी मन से सभी व्यापारियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बचन सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

बचन सिंह नेगी के आकस्मिक निधन पर पूर्व विधायक किशोर उपाध्याय ने गहरा शोक जताया है। उन्होंने कहा है कि बचन सिंह नेगी के निधन से गहरा आघात पहुंचा है। उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोक-संतप्त परिजनों को दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें। पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख नरेन्द्र चंद रमोला ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को शांति दे और परिवार को यह आघात सहने की शक्ति दे।

इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष ज्योति डोभाल, जिला महामंत्री कर्म सिंह तोपवाल, प्रदेश सचिव अतीक अहमद, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रकाश डोभाल, पूर्व अध्यक्ष विनोद रतूड़ी, जिला महामंत्री मायाराम थपलियाल, जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह तोपवाल आदि मौजूद रहे।

उत्तराखंड पत्रकारिता जगत के भीष्म पिता महा के शोध सस्थान के रास्ते में कौन कर रहा है अतिक्रमण जानने के लिये नीचे दिए लिंक को क्लिक करें

https://jansamvadonline.com/crime/vulture-sight-of-the-land-mafia-lying-on-the-link-road-of-vishwambhar-dutt-chandola-shodh-sansthan/