टिहरी, टिहरी रियासत की राजमाता सूरज कुंवर शाह का 98 साल की उम्र में दिल्ली में निधन हो गया है। उन्होंने दिल्ली गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांसें ली। बताया जा रहा है कि वह काफी दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं। राजमाता के निधन की खबर से टिहरी जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। रविवार को उनका पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया।

राजमाता का जन्म राजस्थान के बांसवाड़ा रियासत में 22 सितंबर 1923 में हुआ था। उनका विवाह 4 फरवरी 1937 को टिहरी महाराजा मानवेंद्र शाह से हुआ था। वर्तमान समय में उनकी बहू माला राज्य लक्ष्मी शाह टिहरी लोकसभा सीट से सांसद हैं। राजमाता सूरज कुँवर शाह टिहरी गढ़वाल के पूर्व महाराज स्व. मानवेंद्र शाह की धर्मपत्नी थी। स्वर्गीय मानवेंद्र शाह टिहरी के पूर्व सांसद का चुनाव लड़ चुके हैं। गौरतलब है कि राजा मानवेंद्र शाह का देहांत 5 जनवरी 2007 को हुआ था। राजमाता सूरज कुँवर शाह की तीन बेटियां हैं जिनका विवाह हो चुका है। उनके बेटे मनुजेंद्र शाह टिहरी गढ़वाल के वर्तमान राजा और पूर्व सांसद भी रह चुके हैं। उनकी पत्नी वर्तमान में टिहरी से सांसद हैं। टिहरी गढ़वाल राज महल के मुख्य संरक्षक ठाकुर भवानी प्रताप सिंह पवार ने बताया कि राजमाता का जाना राज परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।

टिहरी गढ़वाल रियासत के राजगुरु आचार्य कृष्णानंद नौटियाल ने बताया कि राजगुरु होने के कारण हमारा भी राजपरिवार से पीढ़ी दर पीढ़ी का संबंध रहा है और हमें भी राजमाता की मृत्यु पर अत्यधिक दुख का अनुभव हो रहा है । उन्होंने बताया कि 4 अक्टूबर (कल ) को ऋषिकेश के मुनिकीरेती स्थित पूर्णानंद घाट पर राजमाता का अंतिम संस्कार किया जाएगा। भगवान श्री बद्री केदार स्वर्गीय राजमाता की आत्मा को स्वर्ग में शांति प्रदान करें।

https://jansamvadonline.com/car-fell-into-bhagirathi-uncontrollably-two-teachers-missing/accident/admin/