देहरादून 23 जनवरी नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125 वर्षगांठ के अवसर पर नेताजी को याद करते हुऐ तीन किसान बिलों के विरोध सैकड़ों किसानों ने राजभवन देहरादून का जबर्दस्त धेराव किया। सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित करते हुऐ तीनों किसान बिलों को वापस लेने की पुरजोर मांग की ।

पैदल मार्च दोपहर 12 बजे गांधी पार्क से शुरू कर राजपुर रोड़, कैन्ट रोड होता हुआ हाथीबड़कला पहुंचा तथा पुलिस से संघर्ष के बाद आम सभा में परिवर्तित हो गया जहाँ सभा को किसान ,मजदूर नेताओं ने सभा को सम्बोधित किया तथा काले कानून वापस लेने की मांग की गई तथा मोदी सरकार की दमनकारी नीतियों का जोरदार विरोध किया । सभा मे डोईवाला से राजभवन कूच के लिए आ रहे किसानों के जत्थो तथा ट्रेक्टरों को मौहकम पुर पर रोकने की कडे़ शब्दों में निन्दा की गई। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की एकता से घबरा तो गई मगर अपने कॉरपरेट मित्रों का मोह नहीं छोड़ पा रही है।

रैली मे.किसान सभा ,किसान यूनियन ,सीटू,,महिला समिति ,एस एफ आई ,महिला मंच ,बीज बचाओ आन्दोलन, वन जन श्रमिक यूनियन, वन गुजर यूनियन ,सर्वोदय मण्डल,किसान यूनियन सतबीर आर्य आदि संगठनों ने भागेदारी  करी ।

प्रमुख वक्ताओं में संयुक्त किसान मोर्चा उत्तराखण्ड के संयोजक मण्डल के सुरेन्द्र सिंह सजवाण ,किसान सभा के महामंत्री गंगधार नौटियाल ,कोषाध्यक्ष शिवपप्रसाद देवली ,किसान नेता कमरूद्दीन ,सर्वोदय मण्डल के हरबीर कुशवाहा ,बीज बचाओ आन्दोलन बीजू नेगी ,किसान यूनियन के सतबीर सिंह ,दौलत कुवंर ,वन गुजर यूनियन मुस्तफा चोपडा ,सीटूअध्यक्ष राजेंद्र नेगी, जिलामहामन्त्री लेखराज ,महिला समिति महामंत्री दमयन्ती नेगी ,एस एफ आई के अध्यक्ष तथा महामंत्री नितिन मलेठा ,हिमांशु चौहान, महिला मंच की निर्मला बिष्ट ,भार्गव चन्दोला ,नौजवान सभा के अध्यक्ष यूसुफ तिवारी ,मदन मिश्रा ,भूपाल सिंह रावत ,राजा राम सेमवाल ,माला गुरुग ,,आर पी जोशी ,अनन्त आकाश ,रजनी गुलेरिया ,किशन गुनियाल,सतकुमार,सचिन कुमार,सुरेंद्र सिहं राव ,नुरैशा ,उमा नौटियाल ,शैलेन्द्र ,शम्भु प्रसाद ,अनुराधा,सुप्रिया,सोनाली ,नन्दन सिह नेगी ,आसाढ सिह ,विजय भट्ट ,भगवन्त पयाल ,रविन्द्र नौडियाल ,सतीश धौलाखण्डी , सैदुल्लाह ,कमलेश,गीता बिषि, गौड ,नरेन्द्र ,मोहन रावत ,देवेश्वरी देवली ,सुन्दर थापा ,जगमोहन रांगड राजेश कुमार महामंत्री डीवाईएफआई आदि प्रमुख थे ।